‘आप एक फाइटर हैं…’, भारतीय टीम ने पंत को भेजा संदेश, जानें द्रविड़ से लेकर हार्दिक तक ने क्या कहा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 जनवरी 2023। भारतीय क्रिकेट टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की कामना की है। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान हार्दिक पांड्या सहित टीम के अन्य खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले पंत को संदेश भेजा है। बीसीसीआई ने मंगलवार (तीन जनवरी) को एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें कोच और टीम के सदस्यों ने पंत को फाइटर बताया। उन्होंने पंत से कहा कि आप एक चैंपियन हैं और जल्द ठीक होकर आइए। ऋषभ पंत शुक्रवार (30 दिसंबर) को उत्तराखंड के रुड़की में हादसे का शिकार बन गए थे। उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसके बाद पंत अस्पताल में भर्ती हैं। पंत के घुटने में फ्रैक्चर है। उनके माथे में टांके लगे हैं। हाथ और पीठ में चोट भी लगी है। इस दुर्घटना के बाद वह लंबे समय तक पेशेवर क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। माना जा रहा है कि पंत को पूरी तरह ठीक होने में कम से कम छह महीने लगेंगे।

द्रविड़ ने क्या कहा?
मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा- ऋषभ, उम्मीद है कि आप अच्छे होंगे। उम्मीद है कि आप जल्द ठीक हो जाएंगे। पिछले एक साल में मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिला है। इस दौरान आपने मुश्किल परिस्थितियों में भारतीय टेस्ट इतिहास की कई यादगार पारियां खेली हैं। मुझे पता है कि आप ऐसी परिस्थितियों से निकलना जानते हैं। यह एक चुनौती है और आप बाउंस बैक करेंगे। आपने पहले भी ऐसा किया है। आपसे जल्द मिलने की उम्मीद है।

कप्तान हार्दिक बोले- आप एक फाइटर हैं
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। उन्होंने कहा, “ऋषभ, मैं आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। मुझे पता हैं कि आप एक फाइटर हैं। चीजें हमेशा एक समान नहीं होती हैं। यही जिंदगी है। आप हर दरवाजे को तोड़कर कमबैक करेंगे। आपके साथ पूरी टीम और पूरा देश है।

युजवेंद्र चहल ने कहा- जल्दी आओ, मिलकर चौके-छक्के मारते हैं
सूर्यकुमार यादव ने कहा, ”मैं आपके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। मुझे पता है कि अभी परिस्थितियां कैसी हैं। हम आपको यहां याद कर रहे हैं। आपके जल्द से जल्द वापसी की दुआ कर रही हैं। आप एक फाइटर हैं।” वहीं, युजवेंद्र चहल ने भी पंत के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने कहा, ”जल्द से जल्द ठीक होकर आ जाओ, मिलकर चौके-छक्के मारते हैं।

ईशान और शुभमन गिल ने भी भेजा संदेश
ईशान किशन ने कहा, ”हम सभी आपको यहां भारतीय टीम में मिस कर रहे हैं। हम आपके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। मुझे पता है कि आप एक फाइटर हैं और पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी करेंगे।” वहीं, शुभमन गिल ने कहा, ”मैं पूरी टीम की तरफ से आपके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा हूं। हम सबको पता है कि आप किस तरह के इंसान हैं। आप एक फाइटर हैं और जल्द वापसी करेंगे।

कब वापसी कर सकते हैं पंत
पंत के चोटिल होने से सिर्फ टीम इंडिया को ही नहीं, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स को भी बड़ा झटका लगा है। पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इसके अलावा उनके आईपीएल के 16वें सीजन से भी दूर रहने की संभावना है। अगर पंत पांच महीने में ठीक नहीं हुए और टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई तो वह जून में होने वाले खिताबी मुकाबले से भी दूर रह सकते हैं। ऐसे में पंत कम से कम छह महीने के बाद ही वापसी कर पाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

रक्षा मंत्री ने इशारों में चीन को दिया संदेश, बोले- हम शांति के साथ-साथ शक्ति के भी उपासक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 जनवरी 2023। पिछले महीने तवांग सेक्टर में चीन और भारतीय सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पहली बार अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां