PM की ‘परीक्षा पे चर्चा: स्टूडेंट को सिखाएंगे तनाव मुक्ति के गुर,शिवराज भोपाल में छात्रों से करेंगे संवाद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 01 अप्रैल 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को ‘परीक्षा पे चर्चा’के दौरान विद्यार्थियों से चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्ति के गुर बताते हुए उनका उत्साहवर्धन करेंगे। सीएम शिवराज भोपाल के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टी.टी. नगर में ‘परीक्षा पे चर्चा’ के बाद प्रदेश के विद्यार्थियों और अभिभावकों से संवाद करेंगे। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी विद्यार्थियों से परीक्षाओं, पढ़ाई, जीवन एवं अन्य विषयों संबंधी विभिन्न पहलुओं पर बात करेंगे। इस कार्यक्रम को परीक्षा उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से महत्वपूर्ण विषय पर प्रधानमंत्री मोदी को सुनने का माहौल बनाए। प्रधानमंत्री मोदी का संवाद निश्चित रूप से इस वर्ष और अगले वर्ष की परीक्षा में भी उपयोगी साबित होगा।

राज्य मंत्री परमार ने कहा कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम नई शिक्षा नीति के संदर्भ में समाज की भूमिका भी सबके सामने लाएगा। शिक्षा के इस पड़ाव में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और शिक्षक समाज में बदलाव का महत्वपूर्ण कारक भी हैं। हमारे विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक तीनों मिलकर राष्ट्र निर्माण के यज्ञ में अपने आप को समर्पित करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद का सीधा प्रसारण, प्रादेशिक चैनलों, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया जायेगा।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली: भाजपा ने 14 जिलों में सील कीं शराब की दुकानें, सीएम केजरीवाल का पुतला जलाया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 अप्रैल 2022। प्रदेश भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति का खिलाफ विरोध करते हुए अपने 14 जिलों के 14 विभिन्न स्थानों पर शराब की दुकानें सील कीं। इस दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक