केंद्रीय बजट में बिहार को मिल सकती है बड़ी सौगात, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले संजय झा, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली/पटना 09 जनवरी 2025। JDU के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने आज यानी बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्माल सीतारमण से मुलाकात की है। दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान बिहार के विकास योजनाओं को लेकर दोनों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के बाद संजय झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा किया है और लिखा है कि आज नई दिल्ली में माननीया केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती Nirmala Sitharaman जी से मुलाकात में बिहार के विकास की कई महत्वपूर्ण योजनाओं एवं जरूरतों पर सार्थक चर्चा हुई। हमें विश्वास है, NDA की डबल इंजन की सरकार में बिहार अगले पांच वर्षों में विकसित प्रदेश बनने की राह पर और तेजी से आगे बढ़ेगा।

गौरतलब हो कि एक फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  बजट पेश करेंगी। वहीं इस मुलाकात से संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी बजट में बिहार को कई बढ़ी सौगातें मिल सकती है। बता दें कि केंद्र सरकार बनने के बाद 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया था। बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए कई घोषणाएं की थी। इनमें सड़क और बिजली उत्पादन के क्षेत्र से जुड़ी घोषणाओं के साथ-साथ बिहार में बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी घोषणाएं भी की गई थी। वहीं इस बाबत जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा था कि पहली बार बिहार के बाढ़ को लेकर किसी सरकार ने पहल की है। साथ ही उनहोंने कहा था कि इन योजनाओं के जमीन पर उतरने के बाद उत्तर बिहार से होने वाले पलायन को रोका जा सकेगा। 

Leave a Reply

Next Post

उमर अब्दुल्ला बोले- ...तो बंद कर दो विपक्षी गठबंधन इंडिया, न नेतृत्व और न ही एजेंडे को लेकर स्पष्टता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 जनवरी 2025। इंडिया गठबंधन के घटक दल आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के दिल्ली में अलग-अलग चुनाव लड़ने से राजनीतिक गलियारों में दोनों पार्टियों के बीच मनमुटाव की खबरें हैं। इस पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम अमर […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर