नोएडा के स्कूलों को मिला बम से उड़ाने का ई-मेल, पुलिस ने शुरु की जांच

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 फरवरी 2025। नोएडा एक कुछ स्कूलों में आज सुबह एक धमकी भरा मेल आया है। इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तफ्तीश शुरु कर दी है। जिन स्कूलों को मेल मिला है उनमें हेरिटेज स्कूल और मयूर स्कूल का नाम शामिल है।

सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाए गए बच्चे-

पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता ने शहर के स्कूलों में पहुंचकर सुरक्षा उपाय शुरू कर दिए हैं। छात्रों को ऐहतियातन सुरक्षित स्थानों पर एकत्रित किया गया है। अब तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई है। बम स्क्वाड और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इन स्कूलों में जांच कर रहे हैं, ताकि पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

स्टेप बाय स्टेप स्कूल, द हेरिटेज स्कूल, ज्ञानश्री स्कूल और मयूर स्कूल को स्पैम ई-मेल द्वारा बम धमकी मिलने के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, फायर ब्रिगेड और बीडीडीएस टीम ने इन सभी स्कूलों की जांच की। स्थिति अब सामान्य है और कई स्कूलों में कक्षाएं फिर से शुरू हो चुकी हैं।

साइबर टीम कर रही है जांच-

साइबर टीम द्वारा ई-मेल की जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि धमकी देने वाले के बारे में क्या जानकारी मिलती है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

Leave a Reply

Next Post

सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने की अहम बैठक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 05 फरवरी 2025। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पिछले कुछ समय से आतंकी घटनाओं में वृद्धि को लेकर अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ चर्चा की और फीडबैक लिया। गौरतलब है कि […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां