राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए सोनिया गांधी को अधिकृत करेगी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिमला 17 सितंबर 2022। कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने का फैसला लेने के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोनिया गांधी को अधिकृत करेगी। इस बाबत 19 सितंबर को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों की बैठक होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए दिल्ली से नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) शमीमा रैना की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेश कांग्रेस सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित करेगी। पार्टी की वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही नया अध्यक्ष चुनने के लिए अधिकृत किया जाएगा।

19 सितंबर की बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य पदाधिकारियों सहित 71 ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। हिमाचल में विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं। चुनावों को लेकर जानकारी देने के लिए कांग्रेस हाईकमान की ओर से एपीआरओ शमीमा रैना को भेजा जा रहा है। शमीमा रैना जम्मू-कश्मीर से हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेेगी। 17 अक्तूबर को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए हिमाचल कांग्रेस कमेटी सिंगल लाइन प्रस्ताव भेेजेगी। सोनिया गांधी को नए अध्यक्ष के चयन के लिए अधिकृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

टी- 20 मुकाबला: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पहुंची चंडीगढ़, मोहाली में सुरक्षा कड़ी, 1500 जवान रहेंगे तैनात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़/ मोहाली 17 सितंबर 2022। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मुकाबले का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। मुकाबला मोहाली के पीसीए स्टेडियम में 20 सितंबर को खेला जाना है। इसमें हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम शुक्रवार सुबह शहर पहुंच गई। टीम […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए