नहीं रहे भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया, पीएम मोदी व सीएम खट्टर समेत इन नेताओं ने जताया दु:ख

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 18 मई 2023। हरियाणा के अंबाला से बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया का निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स सेक्टर-4 से निकलेगी। दोपहर में ही अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। हरियाणा के इस दिग्गज नेता के यूं चले जाने से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर छा गई है। पीएम मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत इन नेताओं ने दु:ख जताया है। सांसद रतन लाल कटारिया जी के निवास स्थान पहुँचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की व परिवार के सदस्यों को ढाढ़स बँधाया।

सीएम मनोहर ने ट्वीट कर जताया दुःख

रतन लाल कटारिया के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर कहा कि अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज़ उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।

पीएम मोदी ने जताया शोक

हरियाणा के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘सांसद एवं पूर्व मंत्री रतन लाल कटारिया जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्हें सार्वजनिक सेवा और सामाजिक न्याय के लिए उनके समृद्ध योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। शांति। अंबाला से बीजेपी सांसद , हरियाणा के वरिष्ठ नेता रतनलाल कटारिया जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर दुःखी हूं। प्रदेश की राजनीति के लिए ये बड़ी क्षति है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

डिप्टी सीएम ने भी किया ट्वीट

वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी ट्वीट किया कि अंबाला से बीजेपी सांसद व हरियाणा के वरिष्ठ नेता रतनलाल कटारिया जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर दुःखी हूं। प्रदेश की राजनीति के लिए ये बड़ी क्षति है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। अम्बाला के लोकसभा सांसद श्री रतनलाल कटारिया जी के निधन का बहुत दुख है । वह भाजपा के एक कद्दावर नेता थे । उनके निधन से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है ।

Leave a Reply

Next Post

भारत के अनुदान से नेपाल में शुरू होंगी 2 विकास परियोजनाएं, समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 मई 2023। भारत सरकार की सहायता से भारत और नेपाल ने दो उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। ट्विटर पर नेपाल में भारतीय दूतावास ने कहा,  पार्टनर्स इन डिवेलपमैंट ने भारत सरकार […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ