पेन-फ़्री महाराष्ट्र ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Indiareporter Live
शेयर करे

24 घंटे में सबसे ज़्यादा जोड़ों की जाँच कर रचा गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 09 दिसंबर 2025। ममता और मधुसूदन अग्रवाल फ़ाउंडेशन की पेन-फ़्री महाराष्ट्र पहल ने इतिहास रचते हुए 24 घंटे में सबसे अधिक घुटने की जाँच करने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स™ खिताब हासिल किया। जापान से आई निर्णायक सुश्री सोनिया उशिरोगोची ने इस उपलब्धि की आधिकारिक घोषणा की। फ़ाउंडेशन की मेडिकल टीमों ने महाराष्ट्र के वंचित इलाकों से आए 512 मरीजों की लगातार स्क्रीनिंग कर रिकॉर्ड दर्ज किया। यह रिकॉर्ड 27–28 नवंबर 2025 को वाशिम ज़िले के रिसोड में आयोजित विशाल जॉइंट हेल्थ कैंप के दौरान बना, जिसमें 10 से अधिक ज़िलों के मरीजों के कूल्हे और घुटनों की मुफ्त जाँच, मोबिलिटी टेस्ट, मेडिकेशन और आगे की उपचार योजना प्रदान की गई। जिन मरीजों को रिप्लेसमेंट सर्जरी की ज़रूरत पाई गई, उनकी पूरी सर्जरी का खर्च फ़ाउंडेशन उठाएगा।

श्री मधुसूदन अग्रवाल ने कहा, “गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स प्राप्त करना गर्व की बात है, लेकिन असली उपलब्धि उन लोगों तक पहुँचना है जिन्हें विशेष जॉइंट केयर कभी नहीं मिल पाती।” उन्होंने आगे कहा, “70 वर्ष की उम्र में मैं इसे अपनी ज़िम्मेदारी मानता हूँ कि जो समाज से पाया है, वह समाज को लौटाऊँ। अपने 70वें जन्मदिन पर उन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ₹70 करोड़ देने की घोषणा की। अब तक फ़ाउंडेशन 214 मेडिकल कैंप, 39,000 से अधिक लाभार्थी, और सैकड़ों जीवन-परिवर्तनकारी सर्जरियों के माध्यम से महाराष्ट्र के वंचित समुदायों को सुलभ व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध करा चुका है।

Leave a Reply

Next Post

'देशवासियों को सस्ती दरों पर ऊर्जा देना सरकार की प्राथमिकता', रूस से आपूर्ति पर विदेश मंत्रालय की दो टूक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 दिसंबर 2025। केंद्र सरकार ने एक बार फिर दोहराया कि ऊर्जा खरीद के फैसले राष्ट्रीय हितों, वैश्विक बाजार की गतिशीलता और 1.4 अरब नागरिकों को सस्ती दरों पर ऊर्जा उपलब्ध कराने की आवश्यकता से प्रेरित होते हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस