कनाडा में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तानी आतंकियों ने की तोड़फोड़, लगाए पोस्टर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अगस्त 2023। कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है। इसके आरोप भी खालिस्तान समर्थकों पर लग रहे हैं क्योंकि मंदिर के गेट पर बीते दिनों मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के पोस्टर चिपकाए गए हैं। घटना कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की है। जिस मंदिर को निशाना बनाया गया है, वह सरे का लक्ष्मी नारायण मंदिर है। यह ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत का सबसे पुराना और सबसे बड़ा  हिंदू मंदिर है। मंदिर के गेट पर खालिस्तान जनमत संग्रह के पोस्टर लगा दिए गए हैं, जिन पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की भी तस्वीर लगी है। पोस्टर में लिखा गया कि ‘कनाडा 18 जून की हत्या की घटना में भारत की भूमिका की जांच कर रहा है।’ 

हरदीप सिंह निज्जर की हुई थी हत्या
बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर, सरे के गुरुनानक सिख गुरुद्वारा साहिब का प्रमुख था। 18 जून की शाम गुरुद्वारा परिसर में ही दो अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। हरदीप सिंह निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था। 

इस साल हिंदू मंदिर पर हमले की तीसरी घटना
बता दें कि कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इस साल ही यह हिंदू मंदिर पर हमले की तीसरी घटना है। इससे पहले 31 जनवरी को कनाडा के ब्रैम्पटन इलाके में एक मशहूर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया था और उस पर भारत विरोधी नारे लिख दिए गए थे। इस पर कनाडा में रहने वाले भारतीय समुदाय ने आपत्ति भी जताई थी। ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने भी इस घटना की निंदा की थी। इसके बाद अप्रैल में कनाडा के ओंटारियों में एक हिंदू मंदिर पर हमला किया गया। इनके आरोप भी खालिस्तान समर्थकों पर लगे थे। कनाडा स्थित भारतीय दूतावास ने भी इसे लेकर आपत्ति जताई थी। 

Leave a Reply

Next Post

हवाई के जंगलों में भड़की आग से मरने वालों की संख्या हुई 89, अबतक की सबसे बड़ी आपदा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 13 अगस्त 2023। अमेरिका के हवाई में स्थित माउई के जंगलों में लगी भीषण आग को चार दिन से ज्यादा समय हो गया है। आग कितनी तेज है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोगों को निकाले जाने के दौरान […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां