मां की तड़प! कुएं में गिरे शावक को दो दिन से ढूंढ रही बाघिन, इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है बच्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

छिंदवाड़ा 29 अगस्त 2022। छिंदवाड़ा जिले के हरदुआ ग्राम में दो दिन पहले कुएं में एक बाघ गिर गया था। वन विभाग की टीम ने करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद बाघ को सुरक्षित बाहर निकाला था। गिरने की वजह से बाघ को चोट आई थी, जिसके चलते उसे रेस्क्यू के बाद इलाज के लिए भोपाल के वन विहार भेजा गया है। अब बाघ शावक की तलाश में बाघिन अपने एक अन्य शावक के साथ लगातार हरदुआ क्षेत्र में तलाश रही है। बाघिन की मूवमेंट से स्थानीय वन महकमा काफी परेशान है और लगातार बाघिन की मूवमेंट को ट्रेस करने की कोशिश में जुटा है।

सांख सर्किल के डिप्टी रेंजर तुलसीराम सनोड़िया ने बताया कि बाघिन की मूवमेंट हरदुआ के पास एक खेत में मिली है। बाघिन अपने एक अन्य शावक के साथ लापता शावक को ढूंढ रही है। खेत में बाघिन के पगमार्क मिले हैं। वन महकमा अलर्ट पर है और बाघिन को तलाशने के लिए गश्ती कर रहा है। हरदुआ के एक किसान ने बताया कि बाघिन के क्षेत्र में घूमने की सूचना वन विभाग को दे दी है। शुक्रवार रात को क्षेत्र में बाघ के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी थी,जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी वन महकमे को दी थी। वन महकमे ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

कुएं के पास भी मिले पगमार्क
वन विभाग के अधिकारी तुलसीराम सनोडिया के जगन्नाथ सनोडिया ने बताया कि जिस कुएं में शावक गिरा था, बाघिन और अन्य शावक के पंजों के निशान उसी जगह मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाघिन अपने शावक को ढूंढने इसी क्षेत्र में आई थी।

भोपाल के वन विहार भेजा गया है शावक
मुख्य वन सरंक्षक के मुताबिक कुएं में गिरने के दौरान बाघ घायल हो गया था। बाघ को जंगल में छोड़ने से पहले भोपाल के वन विहार में मेडिकल आवजर्वेशन में इलाज के लिए भेजा गया है। वाईल्ड लाइफ साईंटिस्ट की सहमति के बाद ही इस शावक को दोबारा ही वापस भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

बाघों के दीदार के लिए हो जाइए तैयार, 1 अक्टूबर से खुलेंगे नेशनल पार्क,ऑनलाइन बुकिंग हुई शुरू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 29 अगस्त 2022। प्रकृति प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर हैं। जुलाई से बंद मध्यप्रदेश के सभी छह टाइगर रिजर्व एक अक्टूबर से खुल जाएंगे। टूरिस्ट बाघ, तेंदुए समेत अन्य  वन्य जीवों को फिर से करीब से देख सकेंगे। मध्यप्रदेश के पर्यटन विभाग ने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल