लालू बोले- जम्मू-कश्मीर हिंसा के लिए अमित शाह जिम्मेदार, लोकसभा चुनाव में हमारी जीत होगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 08 दिसंबर 2023। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने इस दावे को बृहस्पतिवार को खारिज किया कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उसके पक्ष में माहौल बना दिया है। प्रसाद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक दिन पहले संसद में जम्मू-कश्मीर को लेकर दिए गए भाषण के लिए आड़े हाथों लिया। 

लोकसभा चुनाव में जीत हमारी होगीः लालू प्रसाद
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “ वे (भाजपा) कैसे जीत सकते हैं? लोकसभा चुनाव में जीत हमारी होगी और यह व्यापक होगी।” राजद विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का अहम घटक है। प्रसाद से लोकसभा में बुधवार को शाह के भाषण के बारे में भी सवाल किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री ने लोकसभा में कहा था कि पाकिस्तान का कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा है और पूरे कश्मीर का नियंत्रण लिए बिना युद्धविराम की घोषणा को नेहरू का ‘ब्लंडर’ करार दिया था। 

शाह को किसी भी चीज का कोई ज्ञान नहींः लालू प्रसाद
प्रसाद ने कहा, “ अमित शाह को क्या जानकारी है? उन्हें किसी भी चीज का कोई ज्ञान नहीं है।” पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया, “ हम जम्मू-कश्मीर और पीओके में जो हिंसा देख रहे हैं उसके लिए अमित शाह जिम्मेदार हैं।” एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए राजद प्रमुख ने कहा कि वह ‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक में भाग लेंगे जो 17-18 दिसंबर को हो सकती है। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली पुलिस ने गोल्डी बरार-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटरों को पकड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 दिसंबर 2023। दिल्ली पुलिस के हाथ आज एक बड़ी कामयाबी लगी। दिल्ली की क्राइम ब्रांच पुलिस ने आज गोल्डी बरार-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को   गिरफ्तार किया है।  ये 3 दिसंबर को पंजाब के एक पूर्व विधायक के पंजाबी बाग स्थित […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां