बैंक ऑफ बड़ौदा के सीईओ ने अदाणी समूह पर कही बड़ी बात, बोले- और ऋण देने पर हो सकता है विचार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 फरवरी 2023। संकट से घिरे अदाणी समूह को देश के सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक से राहत भरी खबर मिली है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद बाजार में मची उथल-पुथल के बीच भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि वह अदाणी ग्रुप को और पैसा उधार देने पर विचार करने के लिए तैयार है। बता दें कि हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप पर अकाउंटिंग फ्रॉड और शेयर प्राइस में हेराफेरी करने के आरोप लगाए गए हैं। 

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव चड्ढ़ा ने कहा है कि अगर अदाणी ग्रुप, बैंक के अंडरराइटिंग स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है तो बैंक और लोन देने पर निश्चित रूप से विचार करेगा। उन्होंने कहा, “मैं अदाणी समूह के शेयरों में आ रहे उतार-चढ़ाव से चिंतित नहीं हूं। एक साक्षात्कार में चड्ढ़ा ने कहा कि आपके पास अंडरराइटिंग स्टैंडर्ड्स हैं। आप अच्छे वक्त के साथ-साथ बुरे वक्त में भी इसके साथ बने रह सकते हैं। हालांकि बैंक ऑफ बड़ौदा के सीईओ ने इस दौरान अदाणी समूह में बैंक के एक्सपोजर के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है। 

Leave a Reply

Next Post

'कांग्रेस अकेले मोदी सरकार का सामना नहीं कर सकती', राहुल के करीबी नेता ने 2024 आम चुनाव को लेकर बताई हालत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 फरवरी 2023। कांग्रेस ने पहली बार माना है कि 2024 के आम चुनाव में पार्टी के लिए मोदी सरकार का अकेले सामना करना काफी मुश्किल होगा। उन्होंने भाजपा के खिलाफ विपक्ष के एकजुट होने की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय