सान्या का धमाकेदार डांस, अल्लू और तेजा सज्जा ने लगाए चार चांद; देखिए 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ की झलकियां

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 फरवरी 2026। केरल के कोच्चि में कल शनिवार रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन हुआ। 21 फरवरी को एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई सेलेब्स को साउथ का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। सितारों की मौजूदगी में जगमगाई इस अवॉर्ड नाइट में सान्या मल्होत्रा ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी।

सान्या ने लगाए चार चांद
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में अपनी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। येलो कलर की ड्रेस में जब वे स्टेज पर थिरकीं तो देखने वाले हैरान रह गए। 

तेजा सज्जा और अल्लू अर्जुन ने मनाया जीत का जश्न
अवॉर्ड नाइट में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और तेजा सज्जा भी नजर आए। यहां दोनों ने अवॉर्ड जीते। इसके बाद साथ में सेल्फी लेते दिखे। बता दें कि तेजा सज्जा ने ‘हनु-मान’ में अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) तेलुगु का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। वहीं, अल्लू अर्जुन ने फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए तेलुगु में बेस्ट एक्टर (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। 

तृषा शेट्टी सहित इन सितारों भी किया डांस
अवॉर्ड नाइट में सान्या मल्होत्रा के अलावा निधि अग्रवाल, तृषा शेट्टी, प्रणिता सुभाष और अपर्णा बालमुरली ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी। इन सितारों ने हिट गानों पर डांस किया, जिसे देख दर्शक भी झूम उठे। तृषा का डांस देख वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध रह गए। 

ग्लैमरस लुक में दिखीं काजल अग्रवाल
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में अभिनेत्री काजल अग्रवाल ग्लैमरस लुक में नजर आईं। वे ग्रीन और सिल्वर कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने अवॉर्ड में शिरकत करते हुए खुशी जाहिर की। काजल को ‘सत्यभामा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) – तेलुगु का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में गूंजा आध्यात्मिक साउंडस्केप — YOUFORIA का दमदार डेब्यू

शेयर करेमुंबई में YOUFORIA का नया मूवमेंट (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 23 फरवरी 2026। क्या एंटरटेनमेंट केवल मनोरंजन है, या यह चेतना को झकझोरने वाला अनुभव भी हो सकता है? इसी सवाल का साहसिक जवाब बनकर उभरा है YOUFORIA Chp. पार्थ — एक ऐसा मंचीय प्रयोग, जिसने कॉन्सर्ट, […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं