टीना डाबी के मंगेतर प्रदीप गवांडे पर लग चुका है घूसखोरी का आरोप, उम्र में 13 साल बड़े

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 29 मार्च 2022। आईएएस टीना डाबी फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रही है। टीना डाबी 2013 बैच के आईएएस प्रदीप के गवांडे से शादी करने जा रही है। प्रदीप गवांडे फिलहाल राजस्थान में पोस्टेड हैं। उनके ऊपर घूसखोरी का भी आरोप लग चुका है। यह भी दिलचस्प बात है कि प्रदीप गवांडे और टीना डाबी की उम्र में भी खासा अंतर है। दोनों के बीच 13 साल का एज गैप है। प्रदीप गवांडे जब आरएसएलडीसी (RSLDC) में एमडी थे तब उनका नाम रिश्वत केस में आया था। एसीबी ने आईएएस नीरज के पवन के साथ-साथ प्रदीप गवांडे पर भी केस दर्ज किया था। सितंबर 2021 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्रदीप गवांडे से 2 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। एसीबी डीजी बीएल सोनी के निर्देश पर आईएएस नीरज के पवन और प्रदीप गवांडे समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसीबी की दर्ज एफआईआर के अनुसार अधिकारी पहले कौशल विकास योजनाएं चलाने वाले ट्रेनिंग सेंटर्स को ब्लैकलिस्ट करते थे, फिर उनसे अधिकारियों का ही एक दलाल ब्लैकलिस्ट से हटाने का सौदा करता था। 

दोनों की दूसरी शादी

सूत्रों के अनुसार दोनों आईएएस 22 अप्रैल को जयपुर के निजी होटल में शादी करेंगे। प्रदीप गावडे़ का जन्म 9 दिसंबर, 1980 को महाराष्ट्र में हुआ। वहीं टीना डाबी का जन्म 9 नंवबर, 1993 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ था। फिलहाल टीना डाबी की पोस्टिंग सचिवालय में वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर है। जबकि प्रदीप के गवांडे पुरातत्व संग्रहालय विभाग के निदेशक है। वह चूरू जिले के कलेक्टर रह चुके हैं।वहीं वहीं प्रदीप ने यूपीएससी परीक्षा क्लियर करने से पहले MBBS रह चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

हार से जागीं मायावती: 2024 के लिए बनाई 'ग्रुप 4' रणनीति, इन समुदायों पर खास फोकस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 29 मार्च 2022। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बीएसपी के अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन के बाद मायावती सक्रिय हो गई हैं और ऊपर से नीचे तक संगठन के पेच कसे जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को लखनऊ में मायावती […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां