ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, दर्दनाक सड़क हादसे में 5 की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

खंडवा 18 अगस्त 2023। मध्य प्रदेश के खंडवा में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।  हादसा पुनासा चौकी अंतर्गत दौलतपुरा फटे के पास हुआ। जहां एक कार में सवार युवकों को सामने से आ रहे एक ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।  मृतक युवक खरगोन जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल युवकों का पोस्टमार्टम करा कर उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।  पुलिस ने ड्राईवर को हिरासत में लेकर हादसे की जांच शुरु कर दी है।

खंडवा के नर्मदा नगर थाने के अंतर्गत आने वाली पुनासा चौकी क्षेत्र के दौलतपुरा थाने फाटक के पास देर रात भीषण हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि खरगोन के रहें वाले पांच युवक किसी काम के सिलसिले में  दौलतपुरा  आए थे। लेकिन देर रात वापस लौटते समय एक ट्रक ने उनकी अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना पुनासा-सनावद मार्ग पर पुनासा से तीन किलोमीटर की दूरी पर ग्राम फीफरी रैयत के समीप लगभग रात 10 बजे की बताई जा रही है। यहां एक ट्रक क्रमांक MP 13 ZE 2709 एवं कार क्रमांक MP 09 WG 0293 के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर होने से कार सवार सभी 5 यात्रीयो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की भयावहता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता हे कि मृतको के शव को बाहर निकालने में पुनासा पुलिस को कटर का सहारा लेना पड़ा । दुर्घटना में मारे गए  युवाओ की पहचान भारत-चिंताराम मुकाती ( 40 ) निवासी कांकरीया थाना कसरावद , अलकेश-तुलसीराम भारुड ( 36 ) दोगांवां थाना कसरावद , मनीष-ताराचंद वर्मा ( 26 ) निवासी दोगांवां थाना कसरावद , पुखराज-चरणदास नामदेव ( 24 ) निवासी दोगांवां थाना कसरावद , आदित्य-अमीत शर्मा ( 25 ) निवासी राममन्दिर चौक कसरावद के रूप में हुए है। सभी मृतक खरगोन जिले के रहने वाले थे एवं सभी मृतको का समुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र पुनासा में चिकित्सा  पोस्टमार्टम किया गया और शव परीजनो के सुपुर्द कर दिए गए ।

इधर खंडवा पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ल ने बताया कि खंडवा जिले के दौलतपुर के पास एक वाहन दुर्घटना हुई है। जिसमें खरगोन जिले के कसरावद, दोगंवा और कांकरीया गांव के रहने वाले पांच लोगों की मौत हुई है। यह सभी लोग दौलतपुरा किसी काम से आए थे। कार्यक्रम के बाद वापस जा रहे थे तभी उनकी का अर्टिगा गाड़ी और ट्रक के बीच टक्कर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। लेकिन जब तक उन्हें रेस्क्यू कर पाते दुर्भाग्य से पांचों की मौत हो चुकी थी। उनके परिजनों को सूचना देकर शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद अब उनके सभी के शव उनके घर भेजे जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ल ने कहा कि मैं एसपी खरगोन के भी संपर्क में हूं, उन्हें भी दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। जहां तक इस घटना के जांच का विषय है, पुलिस टीम कम कर रही है। हम यह भी देखने की कोशिश कर रहे हैं कि दुर्घटना का मुख्य कारण क्या रहा होगा। क्या किसी की लापरवाही थी या सड़क में ऐसा कोई मोड़ था जिस वजह से यह दुर्घटना हुई है। सारे विषयों की जांच की जा रही है। अगर घटना में कोई सड़क से संबंधित मामला रहा था हमसे भी सुधरने की कोशिश करेगे। फिलहाल ट्रक और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Next Post

आर्टिकल 370 पर सीजेआई ने 1957 पर कही बड़ी बात, बोले- संवैधानिक उल्लघंन पाया तो देंगे दखल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 अगस्त 2023। सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में 1957 के बाद भारतीय संविधान के प्रावधानों को लागू करने की अनुमति देने से संबंधित कई संवैधानिक आदेशों को जारी करने को लेकर सवाल पूछे। सुप्रीम कोर्ट 1957 से 6 अगस्त, 2019 तक पारित संविधान […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं