पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी में बीएसएफ का जवान बलिदान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू/रामगढ़ 09 नवंबर 2023। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बुधवार देर रात एक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। जम्मू संभाग के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में आईबी के पास पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा की गई अकारण गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान बलिदान हो गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा 24 दिनों में तीसरा संघर्ष विराम उल्लंघन है। इस गोलीबारी में जवान घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बयान में कहा, ‘ आठ-नौ नवंबर की रात पाकिस्तान रेंजर्स ने रामगढ़ इलाके में अकारण गोलीबारी की, जिसका बीएसएफ जवानों ने माकूल जवाब दिया।

रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. लखविंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया और रात करीब एक बजे इलाज के लिए उन्हें यहां लाया गया। जेरडा गांव के मोहन सिंह भट्टी ने बताया कि रात करीब 12.20 बजे शुरू गोलीबारी शुरू हुई। पहले एक धमाका हुआ फिर तेज गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी होते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों के भीतर सबसे सुरक्षित जगहों पर जा छिपे। कुछ लोग गांव में बने बंकरों में छिप गए। पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की गई गोलीबारी के कारण भय का माहौल बन गया है। किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। यहां फसल पक कर तैयार है, लेकिन कटाई के लिए न तो श्रमिक भी नहीं मिल रहे हैं।

इससे पहले 28 अक्टूबर को जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स ने लगभग सात घंटे तक भारी गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप बीएसएफ के दो जवान और एक महिला घायल हुए थे। 17 अक्टूबर को अरनिया सेक्टर में रेंजर्स द्वारा की गई अकारण गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे। 25 फरवरी 2021 को दोनों पक्षों द्वारा संघर्षविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद से यह छठा उल्लंघन है।

Leave a Reply

Next Post

सेमीफाइनल की तीन टीमें पक्की, एक स्थान के तीन दावेदार; बन रहे भारत-पाकिस्तान मैच के आसार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 नवंबर 2023। अफगानिस्तान पर ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ वनडे विश्वकप की तीन टीमें सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। तीन टीमें भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। यह भी तय हो गया है कि दक्षिण अफ्रीका का […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं