भारत की हार पर पाकिस्तानी मना रहे जश्न, पठान के डांस का वीडियो कर रहे शेयर, इरफान ने दिया करारा जवाब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 फरवरी 2024। अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत की हार के बाद जहां देशवासियों में निराशा का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में इसको लेकर जश्न मनाया जा रहा है। पाकिस्तानी फैंस सोशल मीडिया पर इसका खूब जश्न मना रहे हैं और तरह तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं। पाकिस्तानियों ने टीम इंडिया की हार पर इरफान पठान के डांस का वीडियो भी शेयर किया है और उसका मजाक उड़ाया है। इस पर पठान की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है और उन्होंने पाकिस्तानी फैंस का मुंहतोड़ जवाब दिया है। दरअसल, इरफान ने पिछले साल वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान द्वारा पाकिस्तान को हराए जाने के बाद राशिद खान के साथ मैदान पर डांस किया था। इसके बाद वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने जब भारत को हराया तो भी पाकिस्तानी फैंस ने उस डांस का वीडियो वायरल किया था। तब भी इरफान ने अमर उजाला से बात करते हुए करारा जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। हम अफगानिस्तान की जीत का जश्न मना रहे थे और दूसरों की खुशियों में हाथ बांट रहे थे, जबकि पाकिस्तान दूसरों की हार का जश्न मना रहा है।

अब अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत की हार पर भी पाकिस्तानियों ने इरफान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हसन नाम के यूजर ने ट्वीट कर लिखा- भारत रविवार को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल हारा, फिर रविवार को विश्व कप का फाइनल हारा और अब रविवार को अंडर-19 विश्व कप का फाइनल हारा। यह सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ उन्होंने इरफान के डांस का वीडियो शेयर किया। 

Leave a Reply

Next Post

पर्थ में 39 देशों को सतर्क करके लौटे विदेश मंत्री, बिना नाम लिए चीन को सुनाई खरी-खरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 फरवरी 2024। विदेश मंत्री एस जयशंकर कूटनीति की भाषा में देश की नीति को पिरोकर बिंदास बोलते हैं। विदेश सेवा के अधिकारी रहे जयशंकर का अनुभव उन्हें इसके लिए बहुत उपयुक्त बना देता है। आस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में दो दिवसीय हिंद […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग