फ्रेंच ओपन 2020 : रोजर फेडरर को पछाड़ खास लिस्ट में दूसरे नंबर पर नोवाक जोकोविच

indiareporterlive
शेयर करे

सर्बियाई स्टार जोकोविच ने 6-0 6-3 6-2 से जीत हासिल की

18वां ग्रैंड स्लैम जीतने की कोशिश में जुटे हैं नोवाक जोकोविच , चौथे दौर में 15वें नंबर के रूसी खिलाड़ी खाचानोव से भिड़ेंगे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच ने 153वीं रैंकिंग पर वाले कोलंबियाई खिलाड़ी डेनियल इलाही गालान को हराकर लगातार 11वें वर्ष फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के चौथे दौर में प्रवेश किया। सर्बियाई स्टार जोकोविच ने 6-0 6-3 6-2 की जीत से ‘बिग थ्री’ में अपने प्रतिद्वंद्वियों राफेल नडाल और रोजर फेडरर के लगातार 11वें वर्ष चौथे दौर में पहुंचने के रिकॉर्ड की बराबरी की। अब सोमवार को जोकोविच सामना 15वें नंबर के रूसी खिलाड़ी कारेन खाचानोव से होगा।

जोकोविच का इस तरह 2020 में जीत का रिकॉर्ड 34-1 हो गया है. वह यहां दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब और 18वां ग्रैंड स्लैम जीतने की कोशिश में जुटे हैं. इसके साथ ही जोकोविच ने यहां की लाल बजरी पर 71वीं जीत हासिल की।

जोकोविच ने लाल बजरी (Roland Garros) के इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा जीतों के मामले में स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर (70) को पछाड़ दिया है. इन दोनों से आगे क्ले कोर्ट के बादशाह राफेल नडाल (96) हैं।

शनिवार को अंतिम मैच में 57वीं रैंकिंग की डेनियल कोलिन्स ने महिला एकल मुकाबले में 2016 की फ्रेंच ओपन चैम्पियन गार्बाइन मुगुरुजा को 7-5 2-6 6-4 से मात दी।

Leave a Reply

Next Post

राज्य में वन आधारित उद्योग को सरकार देगी हर संभव मदद, राज्य सरकार की पहल को उद्योगपतियों ने सराहा : भूपेश बघेल

शेयर करेउद्योगपतियों से वन आधारित उद्योग लगाने का किया आह्वान इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 04 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में वन आधारित उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को हर संभव मदद देगी। उन्होंने राज्य के उद्यमियों से इसके लिए आगे […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां