बैठक में बोर्ड सदस्यों के सामने ये दो प्रस्ताव रख सकता है आईसीसी, एक में फाइनल की संभावना पाकिस्तान में

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 नवंबर 2024। आईसीसी और इसके सभी सदस्य देश शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तारीखों और स्थल पर चर्चा के लिए वर्चुअल बैठक करेंगे। टूर्नामेंट 19 फरवरी से प्रस्तावित और इसमें अब 100 से भी कम दिन बचे हैं। ऐसे में अब तक सारे पहलुओं को अंतिम रूप दे दिया जाना चाहिए था, लेकिन बीसीसीआई के भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करने से इनकार करने ने मामले को जटिल बना दिया है। शुक्रवार को आईसीसी के 12 पूर्ण सदस्य देशों के प्रतिनिधियों, एसोसिएट देशों के तीन, एक स्वतंत्र निदेशक के अलावा आईसीसी चेयरमैन और सीईओ के बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है। पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला का भी बयान आया है। उन्होंने कहा, ‘हमारी चर्चा जारी है। स्थिति को देखने के बाद फैसला लिया जाएगा। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता खिलाड़ियों की सुरक्षा है। हाइब्रिड मोड भी एक विकल्प है। चर्चा चल रही है। आईसीसी पैनल के सामने दो प्लान रख सकती है। पहला यह कि भारत के ग्रुप चरण के तीन मैचों का आयोजन किसी तटस्थ स्थान पर करना है। अगर टीम इंडिया नॉकआउट में पहुंचती है तो सेमीफाइनल और फाइनल किसी तटस्थ देश में आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए यूएई के साथ पाकिस्तान की भौगोलिक निकटता के कारण संभावित विकल्प है। इससे अन्य टीमों के लिए देश की यात्रा करना आसान हो जाएगा। दूसरी योजना यह है कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम नॉकआउट के लिए क्वालिफाई नहीं करती है, तो सेमीफाइनल और फाइनल दोनों पाकिस्तान में होंगे। इसके लिए सदस्य बोर्डों के बीच मतदान भी हो सकता है। बहुमत का फैसला अंतिम होगा और फिर पीसीबी को अपनी दिशा तय करनी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट 19 दिन तक चलेगा। 19 फरवरी से नौ मार्च तक यह टूर्नामेंट होना है।

इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन भारत के बिना नहीं हो सकता। उन्होंने भारत सरकार के राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को सुरक्षा और राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तान नहीं भेजने के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा- भारत की पाकिस्तान यात्रा बीसीसीआई नहीं बल्कि भारत सरकार द्वारा तय की जाती है। अगर उन्होंने पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है तो यह पूरी तरह से सही है। जहां कहीं भी यह (चैंपियंस ट्रॉफी) खेली जाएगी, वह भारत के बिना नहीं हो सकती। सच्चाई यह है कि आईसीसी का टूर्नामेंट भारत के बिना नहीं हो सकता। हमें पता चल जाएगा कि यह कहां खेला जाएगा और भारत सरकार द्वारा लिया गया निर्णय बिल्कुल सही है।

Leave a Reply

Next Post

विंटर ऑपरेशन की तैयारी, पाकिस्तानी आतंकियों के ठिकानों पर छानबीन जारी, तीन दिन में 40 इलाके खंगाले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कठुआ 29 नवंबर 2024। सुरक्षाबलों ने कठुआ के पहाड़ी क्षेत्रों में छिपे बैठे आतंकियों के खिलाफ विंटर ऑपरेशन की तैयारी कर ली है। सर्दियों के मौसम में इन आतंकियों को मिलने वाली स्थानीय मदद की हर संभावना को समाप्त करने के लिए अभियान छेड़ा गया […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल