पूर्वोत्तर में बाढ़-भूस्खलन से तबाही, 15 की मौत-हजारों बेघर; पीएम ने दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुवाहाटी/इंफाल/अगरतला 01 जून 2024। चक्रवाती तूफान रेमल ने पश्चिम बंगाल के बाद पूर्वोत्तर के राज्यों में जबर्दस्त तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। सैकड़ों घर ढह गए। कई बीघा फसलें नष्ट हो गई। असम में 12 तो मणिपुर में तीन लोगों की जान चली गई। आपदा प्रभावित असम, त्रिपुरा, मणिपुर में जनजीवन अस्त व्यस्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख जताया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर स्थिति की जानकारी ली। असम में शुक्रवार को हुई छह लोगों की मौत के साथ अब तक मरने वालों की कुल संख्या 12 हो गई। अब तक 11 जिलों में 3.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई जगह ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों के साथ-साथ उनकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। करीमगंज में चार तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सबसे बुरा हाल नगांव, करीमगंज, हैलाकांडी, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, कछार, होजई, गोलाघाट, कार्बी आंगलिंग और दीमा हसाओ जिले में है।

मेघालय के लुम्स्लम क्षेत्र में भारी बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग-6 का 20 मीटर हिस्सा बह गया। इस वजह से कछार, करीमगंज और हैलाकांडी जिलों का राज्य के अन्य हिस्सों व पूर्वोत्तर क्षेत्र से सड़क संपर्क टूट गया है। कई वाहन फंसे हुए हैं। बाढ़ से सबसे अधिक 1,19,997 लोग कछार में प्रभावित हैं। वहीं, नगांव में 78,756, होजाई में 77,030, करीमगंज में 52,684, और हैलाकांडी में 14,308 लोग प्रभावित हुए हैं। असम के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। 

अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक रेमल के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम मानसून निर्धारित समय से पहले ही असम समेत पूर्वी क्षेत्रों में प्रवेश कर गया है।

मतगणना के लिए किए गए खास इंतजाम
असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोटों की गिनती के लिए पावर बैकअप और वैकल्पिक स्थानों से आधिकारिक पोर्टल पर डाटा फीड की व्यवस्था समेत व्यापक उपाय किए गए हैं।

मणिपुर: राजभवन में भरा पानी, 25 हजार घर क्षतिग्रस्त
इंफाल घाटी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। कई दिनों से हो रही बारिश के बीच शुक्रवार को राजभवन में भी पानी भर गया।  

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंफाल नदी के तटबंध विभिन्न स्थानों पर टूटने के बाद राजभवन परिसर में पानी घुस आया। जल संसाधन और राहत एवं आपदा प्रबंधन मंत्री अवांगबोउ न्यूमई ने बताया िक बाढ़ से कुल 1,88,143 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि करीब 25 हजार घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

'दुनिया में क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव...', अमेरिका में टी20 विश्व कप का उत्साह देख खुश हैं विराट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव न्यूयॉर्क 01 जून 2024। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने कभी अमेरिका में क्रिकेट खेलने के बारे में नहीं सोचा था और वहां टी20 विश्व कप का आयोजन दुनिया में इस खेल के बढ़ते प्रभाव को दिखाता है। आगामी दो […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल