कोविड-19 जांच केन्द्रों की संख्या बढ़ाने और सैम्पल जांच में तेजी लाने का कलेक्टर ने दिया निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 15 सितम्बर 2020। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज जिलेे में कोविड- 19 संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए की जा रही व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होेंने कोविड-19 संक्रमण जांच के लिए स्थायी सेंटर और मोबाईल टीम की संख्या बढ़ाने और सैम्पल जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया।

मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिया कि जो भी व्यक्ति कोविड-19 पाॅजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आयें है या जो सर्दी खासी से पीड़ित है उनका कोरोना टेस्ट सर्वाेच्च प्राथमिकता से किया जायें। उन्होेंने एंटीजन टेस्ट पर विशेष ध्यान देने कहा। जिले में सैम्पल जांच के लिए 26 केन्द्र, 40 टीमें और 15 मोबाईल टीम कार्यरत है। बिल्हा, कोटा, रतनपुर, बेलगहना, टेंगनमाड़ा और चपोरा के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कोविड 19 के सैम्पल जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा मोपका एवं बहतराई के उप स्वास्थ्य केन्द्रों में यह सुविधा शीघ्र शुरू होगी। शहर के गांधी चैक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और यदुनंदननगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना जांच शीघ्र चालू करने के निर्देश कलेक्टर ने दिया।

कलेक्टर ने सभी ब्लाॅक मेडिकल ऑफिसर को निर्देश दिया कि उनके अधीन केन्द्रों में किये जा रहे कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट स्वयं देखें उसके बाद उसका डाटा एंट्री किया जायें। एंट्री में कोई गलती न हों यह उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। स्थायी एवं मोबाईल टीम की रिपोर्टिंग सुव्यवस्थित रूप से हो। ब्लाॅक वाईस सैम्पल एकत्रित करें और उसकी सूची बनाकर फिर उसे जिले में भेजें। जिस दिन सैम्पल कलेक्शन हो उसी दिन वह बीएमओ के पास पहुंच जायें और बीएमओ उनका सत्यापन कर उसे जिला स्तर पर भेजें। गंभीर मरीज, मृत व्यक्ति और लक्षण वाले व्यक्त्तियों का सैम्पल अलग-अलग रखा जाये। उन्होंने सभी कोरोना टेस्ट की सुविधा वाले सीएचसी और पीएचसी में फीवर क्लिीनिक जल्द प्रारंभ करने का निर्देश दिया।

कलेक्टर ने कोविड मरीजों के लिए जिला अस्पताल, अपोलो और सिम्स में कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश दिया। काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग और कोविड संबंधित अन्य कार्य के लिए महिला एवं बाल विकास के सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आयुष विभाग के फार्मासिस्टों की भी सेवायें ली जायेगी। कलेक्टर ने इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

होम आईसोलेशन में रहने वालों के लिए बनाया जायेगा कंन्सलटेशन सेंटर

कोविड 19 के लक्षण वाले मरीज जो होम आईसोलेशन में रहते उनकी समस्याओं का निदान और शंका समाधान करने तथा मार्गदर्शन देने के लिए बिलासपुर शहर में कंन्सलटेशन सेंटर बनाया जायेगा और यहां तीन शिफ्टों में डाॅक्टरों की तैनाती की जायेगी। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को शीघ्र ही यह सेंटर प्रारंभ करने का निर्देश दिया। होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीज इसके लिए निर्धारित निर्देशों का पालन कर रहें है कि नहीं इसकी निगरानी करने और काॅन्टेक्ट टे्रसिंग के बाद घरों से सैम्पल एकत्रित करने के लिए मोबाईल टीम बनाने का भी निर्देश दिया।

बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उइके, सिम्स के डीन डाॅ. पी.के.पात्रा, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव होने के बाद मरीजों के पास अनेक विकल्प

शेयर करे      बिना लक्षण वाले मरीज घर पर भी डाक्टर से इलाज करा सकते हैं इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 15 सितंबर 2020। रायपुर की आम जनता के मन में यह आशंका है कि कोरोना टेस्ट कराने पर यदि कोराना पाजिटिव आ गए तो क्या होगा। अस्पताल के अलावा कोई […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं