भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, लोकसभा चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को हराया था

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 सितंबर 2025। भारतीय राजनीति में एक लंबा और प्रभावशाली सफर तय करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा का आज निधन हो गया। उनके जाने से भारतीय जनता पार्टी ने न केवल अपने एक अनुभवी नेता को खो दिया है, बल्कि दिल्ली की राजनीति ने भी अपनी एक अहम आवाज़ को अलविदा कह दिया।

वीके मल्होत्रा उन नेताओं में से थे जिनका राजनीतिक अनुभव और योगदान दशकों तक पार्टी की दिशा तय करता रहा। वे पांच बार लोकसभा सदस्य चुने गए और दो बार दिल्ली विधानसभा के लिए विधायक भी रहे। राजधानी दिल्ली में भाजपा का चेहरा माने जाने वाले मल्होत्रा ने पार्टी की जड़ों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। साल 2008 में जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुए, तब भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। उस समय वे पार्टी के सबसे विश्वसनीय और लोकप्रिय चेहरों में से एक थे। उनकी नेतृत्व क्षमता और राजनीतिक अनुभव के चलते उन्हें यह अहम ज़िम्मेदारी दी गई थी।

उनकी राजनीतिक उपलब्धियों में एक बड़ी जीत वह भी रही जब उन्होंने 1999 के लोकसभा चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को हराया था। यह मुकाबला दिल्ली की साउथ दिल्ली सीट पर हुआ था, जहां मल्होत्रा को 2,61,230 वोट मिले थे जबकि मनमोहन सिंह को 2,31,231 मत प्राप्त हुए थे। यह अंतर लगभग 30,000 वोटों का था, जिसने राजनीतिक हलकों में बड़ी चर्चा पैदा की थी।

Leave a Reply

Next Post

भारत-भूटान दोस्ती को नई रफ्तार, सरकार रेल प्रोजेक्ट पर खर्च करेगी 4,033 करोड़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 सितंबर 2025। भारत ने भूटान के साथ 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दो सीमा पार रेल संपर्क स्थापित करने की अपनी योजना के बारे में सोमवार को जानकारी दी। भूटान के साथ व्यापार और आर्थिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ