बाबर आजम की पाकिस्तानी टीम को राहत, आखिरकार मिला भारत का वीजा; 27 सितंबर को हैदराबाद पहुंचेगी टीम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 सितम्बर 2023। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सदस्यों को सोमवार (25 सितंबर) को वनडे विश्व कप के लिए भारतीय वीजा जारी कर दिया गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इसकी पुष्टि की। पीसीबी द्वारा राष्ट्रीय टीम की हैदराबाद यात्रा में देरी पर आईसीसी के सामने चिंता जताए जाने के कुछ घंटों बाद वीजा मिलने की खबर आई। 27 सितंबर की तड़के पाकिस्तान की भारत की निर्धारित यात्रा से 48 घंटे से भी कम समय पहले वीजा मंजूरी मिल गई। 

पाकिस्तान को 29 सितंबर को हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला अभ्यास मैच खेलना है। इसके बाद यहीं उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन अक्तूबर को दूसरा अभ्यास मैच भी खेलना है। बाबर आजम की टीम छह अक्तूबर को विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में नीदरलैंड से मुकाबला होगा। इसी मैदान पर 10 अक्तूबर को श्रीलंका से खेलने के बाद टीम अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। वहां 14 अक्तूबर को भारत से मुकाबला होगा।

पीसीबी ने कहा- फोन का इंतजार
आईसीसी के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ”पाकिस्तान को वीजा जारी कर दिया गया है।” हालांकि, वीजा को लेकर पाकिस्तानी खेमे में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पीसीबी के प्रवक्ता उमर फारूक ने पीटीआई से कहा, ”वीजा मंजूरी को लेकर हमें अभी तक भारतीय उच्चायोग से फोन नहीं आया है। हमारी टीम के सदस्य वहां तैनात हैं।”

रद्द हुआ बॉन्डिंग सत्र
आईसीसी की ओर से यह पुष्टि तब हुई जब पीसीबी ने वीजा में देरी के बारे में सोमवार को आईसीसी के सीईओ ज्योफ एलार्डिस को पत्र लिखा। उसने दावा किया था कि इंतजार के कारण टूर्नामेंट की तैयारी प्रभावित हुई है। पाकिस्तान को 27 सितंबर को हैदराबाद पहुंचने से पहले दुबई में दो दिवसीय टीम बॉन्डिंग सत्र आयोजित करना था, लेकिन भारतीय वीजा पर अनिश्चितता के कारण इसे रद्द कर दिया गया।

हैदराबाद में खेलने हैं शुरुआती मैच
पाकिस्तान से वीजा आवेदनों के लिए तीन मंत्रालयों गृह, विदेश और खेल से मंजूरी की आवश्यकता होती है। पाकिस्तान की टीम हैदराबाद में अपने अभ्यास मैच के बाद यहीं पर छह और 10 अक्तूबर को क्रमश: नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम 14 अक्तूबर को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए अहमदाबाद जाएगी। मौजूदा पाकिस्तानी टीम के केवल दो सदस्यों मोहम्मद नवाज और सलमान आगा ने क्रिकेट के लिए भारत का दौरा किया है।

Leave a Reply

Next Post

देश को पहला पदक दिलाने वाली रमिता ने बताया सफलता का राज- बेस्वाद सप्लीमेंट, योग और प्राणायाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हांगझोउ 26 सितम्बर 2023। बेस्वाद सप्लीमेंट खाना, प्राणायाम और योग कोई भी टीनएजर रोज नहीं करना चाहेगा लेकिन निशानेबाज रमिता जिंदल की यही दिनचर्या थी जिसने यहां एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। रमिता महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में रजत जीतने वाली […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ