पीएम मोदी का 22 सितंबर से अमेरिका दौरा, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, एप्पल सीइओ समेत कई दिग्गजों से मिलने का प्लान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 सितम्बर 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं। 23 सितंबर को वॉशिंगटन डीसी में पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन की अहम मुलाकात होगी। इसी साल जनवरी में बाइडन के सत्ता संभालने के बाद यह पहला मौका होगा जब पीएम अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति बाइडन से मुलाकात के बाद पीएम मोदी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी अमेरिका के प्रमुख सीईओ से भी मिलेंगे। हालांकि, नेताओं और सीइओ से मिलने के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है, पीएम मोदी 23 सितंबर को राष्ट्रपति बाइडन के साथ डिनर करेंगे।

क्वाड देशों की बैठक में शामिल होंगे पीएम 

अमेरिका में क्वाड देशों की बैठक में भी पीएम मोदी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में भारत, अमेरिका के अलावा, ऑस्ट्रेलिया और जापान के प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। जहां पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा, ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से भी मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। क्वाड बैठक में अफगानिस्तान में तालिबानी राज और दुनियाभर में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को लेकर बैठक होने की संभावना है। पीएम अगले दिन यानी 24 सितंबर की रात वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो जाएंगे और 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेंगे।  

Leave a Reply

Next Post

गणेश विसर्जन पर 16 डूबे: मप्र में सात बच्चों की मौत, यूपी में पांच व महाराष्ट्र में दो लापता, दो को बचाया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 सितम्बर 2021। रविवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान 16 लोग देश की विभिन्न नदियों, तालाबों व समुद्र में डूब गए। मप्र में दो हादसों में सात बच्चों की डूबने से मौत हो गई।  यूपी के बाराबंकी में पांच लोग कल्याणी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल