गणेश विसर्जन पर 16 डूबे: मप्र में सात बच्चों की मौत, यूपी में पांच व महाराष्ट्र में दो लापता, दो को बचाया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 सितम्बर 2021। रविवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान 16 लोग देश की विभिन्न नदियों, तालाबों व समुद्र में डूब गए। मप्र में दो हादसों में सात बच्चों की डूबने से मौत हो गई।  यूपी के बाराबंकी में पांच लोग कल्याणी नदी में डूब गए। मुंबई के वर्सोवा तट पर चार बच्चे डूब गए, हालांकि दो को बचा लिया गया।

बाराबंकी में मां व बेटे समेत पांच लापता

बाराबंकी की कल्याणी नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच लोग डूब गए। इनके डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से पांचों की तलाश में जुटी, लेकिन अभी तक इनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण इनकी तलाश में भी दिक्कत हो रही है। लापता लोगों में मसौली थाना क्षेत्र के सहादत गंज कस्बे के रहने वाले नारायणधर पांडेय, हरिश्चन्द्र, नीलेश पटवा, मुन्नी पटवा पत्नी मदन, धर्मेंद्र कश्यप व सूरज पटवा शामिल हैं। मुन्नी व सूरज मां-बेटा हैं।

मध्य प्रदेश में दो घटनाओं में सात डूबे

मध्यप्रदेश के भिंड व सतना में हुए दो हादसों में तालाबों में डूबने से सात बच्चों की मौत हो गई। रविवार दोपहर मुरैना जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर मेहगांव थाना क्षेत्र के वनखंडेश्वर तालाब में चार बच्चे डूब गए। इनकी उम्र 11 से 14 साल की है। भिंड के एसडीओपी राजेश राठौर ने बताया कि घटना तब हुई जब ये बच्चे प्रतिमा विसर्जन करने के बाद नहा रहे थे। गोताखोरों ने उनके शव निकाले। राज्य में दूसरी घटना सतना जिले जूरा गांव में हुई, जहां 9 से 11 साल के तीन बच्चे डूब गए। नंदन थाने के प्रभारी हीरालाल मिश्रा ने बताया कि दो बच्चों के शव निकाले गए, जबकि तीसरे की मैहर अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इन हादसों पर दुख जताया है।

वर्सोवा तट पर डूबे दो बच्चे बचाए गए

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि मुंबई के वर्सोवा तट पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच बच्चे डूब गए थे। इनमें से मौके पर मौजूद लोगों स्थानीय लोगों ने दो बच्चों को बचा लिया, लेकिन तीन लापता हो गए। बृहन्मुंबई नगर निगम की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारत में 81 करोड़ के करीब पहुंचा कोविड -19 वैक्सीन देने का आंकड़ा: स्वास्थ्य मंत्रालय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 सितम्बर 2021। भारत में तेजी से कोरोना के खिलाफ वैक्सीन लगाने का कार्य चल रहा है। शुरुआत में वैक्सीन की कमी को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया जाता रहा था, लेकिन अब एक दिन में करोड़ों वैक्सीन लगाई जा रही है। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं