राफा पर हमले को लेकर इस्राइल-अमेरिका में बढ़ी तल्खी, बाइडन सरकार ने रोकी हथियारों की सप्लाई

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 08 मई 2024। गाजा के राफा शहर पर हमले को लेकर इस्राइल और अमेरिका के रिश्तों में तल्खी आ गई है। ये तल्खी इतनी बढ़ गई है कि अमेरिका ने इस्राइल को भेजे जाने वाली हथियारों की खेप रोक दी है। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी दी। अमेरिका की बाइडन सरकार इस्राइल के राफा पर हमले को टालने की कोशिश कर रही है, जबकि इस्राइल ने राफा के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। 

इस्राइल ने शुरू किया राफा पर हमला
अमेरिका सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि हमने इस्राइल को भेजे जाने वाले उन हथियारों की समीक्षा करनी शुरू कर दी है, जिनका इस्तेमाल राफा में हो सकता है। इस समीक्षा के तहत हमने बीते हफ्ते इस्राइल को भेजे जाने वाले 1800-2000 एलबी बम समेत कई हथियारों की सप्लाई रोकने का फैसला किया है। हालांकि व्हाइट हाउस और पेंटागन ने इस्राइल को हथियारों की सप्लाई रोके जाने पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि अगर हमास ने समझौते के तहत हमारे बंधकों को रिहा नहीं किया तो हम राफा पर और अधिक भयानक हमले करेंगे। इस्राइल ने हमास के साथ युद्धविराम के समझौते को भी ठुकरा दिया। इस्राइल ने सोमवार रात राफा पर हमला शुरू कर दिया है।  

राफा में बड़ी संख्या में आम नागरिकों के मारे जाने की आशंका
बीती 7 अक्तूबर को हमास ने जब इस्राइल पर हमला किया था, तो अमेरिका ने इस्राइल को समर्थन का एलान किया था। हालांकि राफा पर इस्राइल के हमले का अमेरिका द्वारा विरोध किया जा रहा है। अमेरिका को डर है कि राफा पर इस्राइली हमले में बड़ी संख्या में आम नागरिकों की जान जा सकती है और इस्राइल हमास युद्ध पूरे अरब क्षेत्र में फैल सकता है। इस्राइल के गाजा पर हमले में अब तक 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और इसके चलते गाजा में करीब 23 लाख लोग भुखमरी के मुहाने पर हैं। गाजा से इस्राइली हमले से बचकर बड़ी संख्या में लोगों ने राफा में शरण ली हुई है। ऐसे में इस्राइल के राफा पर हमले को लेकर बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौत की आशंका जताई जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल में मैकगर्क के नाम एक और रिकॉर्ड, चहल टी20 में 350 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय बने

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 मई 2024। आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली के विस्फोटक ओपनर जेक फ्रेजर मैकगर्क ने कुछ ऐसा किया, जो इससे पहले 16 सीजन में कोई बल्लेबाज नहीं […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां