रविचंद्रन अश्विन सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज, अनिल कुंबले से निकले आगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नागपुर 09 फरवरी 2023। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज गुरुवार (नौ फरवरी) को शुरू हुई। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम मैच के पहले दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मैच के पहले दिन एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने टेस्ट करियर में 450 विकेट पूरे कर लिए। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 450 विकेट पूरे करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उन्होंने 89वें टेस्ट में यह आंकड़ा छू लिया। उनसे तेज सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 450 विकेट लिए थे। मुरलीधरन ने 80 मैच में यह उपलब्धि हासिल किए थे। अश्विन के 450वें शिकार एलेक्स कैरी बने। उन्होंने 54वें ओवर की पहली गेंद पर एलेक्स कैरी को क्लीन बोल्ड कर दिया। कैरी 33 गेंद पर 36 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए।

अश्विन ने कुंबले को छोड़ा पीछे
अश्विन इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले ने ऐसा किया था। कुंबले के टेस्ट में 619 विकेट हैं। भारत के पूर्व कप्तान कुंबले की बात करें तो उन्होंने अपने 93वें टेस्ट में 450वां विकेट लिया था। आठ मार्च 2005 को पाकिस्तान के खिलाफ मोहाली में उन्होंने 450 विकेट पूरे किए थे।

नहीं चले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
अश्विन ने एलेक्स कैरी के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को भी आउट कर दिया। कमिंस 14 गेंद पर छह रन ही बना सके। उन्होंने एक चौका लगाया। अश्विन का कैच विराट कोहली ने लिया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। ओपनर डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा एक-एक रन बनाकर आउट हो गए। मार्नश लाबुशेन ने 49 और स्टीव स्मिथ ने 37 रन बनाए। एलेक्स कैरी ने 36 रनों का योगदान दिया। मैट रेनशॉ और टॉड मर्फी खाता भी नहीं खोल पाए। पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 31 रन बनाए। स्कॉट बोलैंड एक रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 177 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच और रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को एक-एक सफलता मिली।

Leave a Reply

Next Post

ब्रेकआउट हिट फिल्म छोरी के सीक्वल छोरी 2 की शूटिंग पूरी

शेयर करे अनिल बेदाग/इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 09 फरवरी 2023। अपनी जबरदस्त कहानी और प्रभावशाली प्रदर्शन के कारण, छोरी 2 इसके पहले संस्करण से हॉरर और ड्रामा को एक स्तर ऊपर ले जाने का वादा करती है। इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल में साक्षी (नुशरत भरुचा) की कहानी को वहीं से दर्शाया […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं