चांद पर 50 साल बाद फिर नासा भेजेगा इंसान, बना रहा यह खास टीम; जानें कौन बनेगा इसका हिस्सा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 अगस्त 2023। भारत के चंद्रयान-3 मिशन को लेकर हर कोई उत्सुक है। इस बीच, 50 साल बाद अमेरिका की अतंरिक्ष एजेंसी नासा एक बार फिर इंसान को चंद्रमा पर भेजने की तैयारी कर रहा है। एलान किया है कि वह एक बार फिर इंसान को चांद पर भेजेगा। इसके लिए उसने एक भूविज्ञान टीम को चुना है, जो सफल मिशन के लिए रणनीति तैयार करेगी। गौरतलब है, पहली बार इंसान ने सन् 1969 में चांद पर पैर रखा था। उस समय नील आर्मस्ट्रांग और उनके साथी गए थे। हालांकि, 1972 के बाद किसी मानव मिशन को चांद पर नहीं भेजा गया।

यह है खास

एजेंसी का कहना है कि वैज्ञानिक चांद पर लोगों को बसाने के लिए खोज करना चाहते हैं। इसलिए नासा का आर्टेमिस III मिशन चंद्रमा पर कदम रखने के लिए तैयार होने वाला है। इसके साथ ही नासा ने फैसला लिया कि चांद पर भेजने वाली टीम में महिला भी शामिल होंगी और मिशन को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के करीब भेजा जाएगा।

सफल बनाने की रणनीति

नासा की साइंस एसोसिएट प्रशासक डॉ. निकी फॉक्स ने कहा कि विज्ञान आर्टेमिस के स्तंभों में से एक है। उन्होंने कहा कि 50 साल से अधिक समय बाद एक बार फिर चांद पर इंसानों को भेजने की योजना का भूविज्ञान टीम नेतृत्व करेगी। टीम यह सुनिश्चित करेगी कि मिशन को सफल कैसे बनाया जा सकेगा।

टीम और एजेंसी मिलकर करेंगी काम

प्रमुख अन्वेषक डॉ. ब्रेट डेनेवी के नेतृत्व में आर्टेमिस- III भूविज्ञान टीम मिशन के भूवैज्ञानिक विज्ञान उद्देश्यों का पता लगाने और भूविज्ञान सतह अभियान को डिजाइन करने के लिए एजेंसी के साथ मिलकर काम करेगी। साथ ही जब यह लोग चांद पर पहुंचेंगे, तब इनका इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, उप सहयोगी प्रशासक डॉ. जोएल किर्न्स ने कहा कि इस टीम का चयन आर्टेमिस-III के हमारे प्रयासों में से एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि आर्टेमिस III भूविज्ञान टीम के साथ हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि नासा एक मजबूत चंद्र विज्ञान कार्यक्रम बनाएगा।

Leave a Reply

Next Post

रूस का आरोप, यूक्रेन ने मॉस्को पर हमले के लिए भेजे ड्रोन; रक्षा बलों ने मार गिराए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मॉस्को 23 अगस्त 2023। रूस-युक्रेन युद्ध लगातार जारी है। दोनों देश एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इस क्रम में, रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने उन तीन यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट कर दिया, जिन्होंने मॉस्को में हमला करने की कोशिश […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं