शशि थरूर बोले- मालदीव की चीन से निकटता को लेकर भारत को है सतर्क रहने की जरूरत

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 जनवरी 2024। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को कहा कि भारत को मालदीव की चीन से निकटता को लेकर निश्चित रूप से सतर्क रहना चाहिए और सरकार को इससे होने वाले खतरे के बारे में अवगत होना चाहिए। उन्होंने यहां ‘तुगलक’ पत्रिका की 54वीं वर्षगांठ पर कहा कि चीन, भारत की सीमा पर अपना प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव-भारत राजनयिक विवाद का जिक्र करते हुए थरूर ने कहा, ‘‘हमें मालदीव सरकार की चीन के साथ बढ़ती निकटता पर बारीकी से नजर रखनी होगी।” पूर्व विदेश राज्य मंत्री थरूर ने कहा, ‘‘इस तथ्य में कोई संदेह नहीं है कि चीन हमारे सीमा क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।

बिना किसी अपवाद के वह (चीन) हमारे सभी पड़ोसी देशों में तेजी से अपना प्रभाव बढ़ा रहा है।” उन्होंने कहा, ‘‘हमें (भारत) निश्चित रूप से सतर्क रहना चाहिए और मुझे यकीन है कि हमारी सरकार को उन खतरों के बारे में पता होना चाहिए।”

Leave a Reply

Next Post

'मुख में राम, बगल में छुरी', भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगाज पर मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम पर निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जनवरी 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने चुनावी फायदे के लिए धर्म का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। विपक्षी पार्टी के नेता ने कहा कि किसी को भी वोट के लिए ‘ढोंगबाजी’ नहीं करनी […]

You May Like

तिलक वर्मा ने हारा हुआ मैच जिताया....|....शरीर में इस मिनरल की कमी से कमजोर हो जाती है इम्युनिटी, हार्ट भी पड़ सकता है कमजोर....|....कबीरधाम के 145 धान उपार्जन केंद्रों में 10 नवंबर तक पूरी करनी होंगी तैयारियां, 37 नए केंद्र भी शामिल....|....ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिली अज्ञात युवक की लाश....|....चार दिन सफाई बंद रखने पर ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना....|....एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले बस टर्मिनल से दौड़ेंगी गुजरात-राजस्थान की बसें....|....किसान के घर से 50 लाख की चोरी का दावा....|....जय भानुशाली: 'पैसा हमारे बीच कभी नहीं आया'....|....500 करोड़ रुपये के विवाद पर महाराष्ट्र में घमासान....|....डेमोक्रेट को वोट देना पड़ा भारी