कामर्शियल माइनिंग एवं कोल ब्लॉक का निजीकरण करने के फैसले के खिलाफ में मजदूर यूनियन काला फींता लगाकर पूरे एसईसीएल में किया विरोध प्रदर्शन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 11/06/2020 केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर 10 व 11 जून को दो दिवसीय देशव्यापी विरोध दिवस मनाने की कड़ी में आज दिनांक 11-06-2020 को भारत सरकार के उद्योग विरोधी एवं मजदूर विरोधी फैसलों कोयला उद्योग का निजीकरण, कामर्शियल माइनिंग, निजी क्षेत्रों को कोल ब्लॉक आवंटन, सीएमपीडीआई को कोल इंडिया से अलग करने, श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधन इत्यादि निर्णयों के खिलाफ एसईसीएल में संचालित संयुक्त ट्रेड यूनियन HMS, AITUC, BMS, INTUC, CITU के तत्वाधान में एसईसीएल के समस्त खदानों पर, समस्त कार्यालयों में कोयला मजदूरो के द्वारा काला फ़ीता लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया | संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक), एसईसीएल के केंद्रीय महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह के नेतृत्व में एटक के साथियों ने दो दिनों के विरोध कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया |

कामरेड हरिद्वार सिंह ने कहा है कि यह आन्दोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है | हमें आगे भी बड़े आन्दोलन करने होंगे | कामरेड हरिद्वार सिंह ने 10 व 11 जून को दो दिवसीय देशव्यापी विरोध दिवस को सफल बनाने के लिए एटक के सभी साथियों, अन्य यूनियन के साथियों एवं समस्त श्रमिक बन्धुओं को बधाई दिया और आह्वान किया है कि बड़े संघर्ष हेतु तैयार रहें | हमें मिलकर आगे और बड़े आन्दोलन करने होंगे अन्यथा यह सरकार कोल इंडिया को तहस नहस कर देगा | कामरेड हरिद्वार सिंह ने कहा है की हम लड़ेंगे और जीतेंगे |

कुसमुण्डा क्षेत्र में आज सीटू के नेता वी एम मनोहर के नेतृत्व में

Leave a Reply

Next Post

मनरेगा से जल और पर्यावरण संरक्षण की पहल : बस्तर की छोटी-छोटी पहाड़ियों में बन रहा स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव बस्तर(छत्तीसगढ़) 11/06/2020 महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत बस्तर जिले में जल, मृदा संवर्द्धन के साथ-साथ वृक्षारोपण किया जा रहा है। जिले के 106 ग्राम पंचायतों में स्थित छोटी-छोटी पहाड़ियों में स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच विधि का उपयोग कर जल, मृदा सम्वर्धन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां