नागपुर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़, लकवे की शिकार महिला सहित चार की हुई मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नागपुर 24 सितम्बर 2023। नागपुर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ चार लोगों के लिए काल बनकर आई। बाढ़ में 53 वर्षीय लकवे की शिकार महिला समेत चार की मौत हो गई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देर शाम घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को मुआवजे के रूप में चार लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, उन्होंने आज सुबह नागपुर में बारिश की स्थिति का जायजा लिया। पहला मामला सुरेंद्रगढ़ का है। एक अधिकारी ने बताया कि यहां संध्या धोरे और उनकी मां सयाबाई धोरे (72) के घर में बाढ़ का पानी घुस गया। हालांकि, रिश्तेदारों ने सयाबाई को बचा लिया, जबकि लकवे की शिकार संध्या को नहीं बचाया जा सका।

वहीं, दूसरा मामला गिट्टीखदान का है। यहां अकेली रहने वाली 70 वर्षीय मीराबाई कप्पूस्वामी की देर रात करीब दो बजे घर में पानी घुसने से मौत हो गई। इसके अलावा, शनिवार शाम को धनतोली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचशील चौराहे के पास एक नाले में एक अज्ञात शव मिला।

चौथा मामला अयोध्या नगर से सामने आया है। यहां के रहने वाले 52 वर्षीय चाय विक्रेता संजय शंकर गाडेगांवकर की सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के परिसर में तड़के 3 बजे पानी में डूबने से मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि वह जीएमसीएच में एक रिश्तेदार से मिलने आया था। अजनी पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

बता दें, नागपुर में कुछ घंटें भारी बारिश हुई, जिसके बाद शहर के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई। बचावकर्मियों ने मूक-बधिरों के एक स्कूल के 70 छात्र सहित 400 से अधिक लोगों को बाढ़ से बचाया। शहर में शनिवार देर रात दो बजे से तड़के चार बजे के बीच करीब 90 मिलीमीटर बारिश होने के बाद घरों और आवासीय इलाकों में पानी घुस गया और सड़कें नदियों की तरह नजर आईं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।

उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार सुबह नागपुर में बारिश की स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा, उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत करने के लिए घरों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य में उसके समकक्ष एसडीआरएफ विदर्भ के सबसे बड़े शहर में राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं।उपमुख्यमंत्री ने सुबह अंबाजारी झील के आसपास के इलाकों का दौरा किया। वहीं, शनिवार देर रात फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।

Leave a Reply

Next Post

भारत की दरियादिली का मुरीद हुई दुनिया, संयुक्त राष्ट्र के मंच से कहा- दिल से शुक्रिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 सितम्बर 2023। कोरोना महामारी के दौरान जब दुनिया के सभी देश अपने लोगों को बचाने में जुटे थे, उस वक्त भी भारत सरकार ने अपने लोगों के साथ-साथ दुनिया के लोगों की भी भलाई सोची थी। उसी सोच के तहत भारत ने […]

You May Like

2026 चुनाव से पहले थलापति विजय का बड़ा दांव, महिलाओं को ₹2500 महीना और 6 फ्री गैस सिलेंडर का वादा....|....राष्ट्रपति मुर्मू के ‘अनादर’ पर पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, बोले– सरकार ने सारी हदें पार कर दीं....|....ईरान युद्ध पर राजनाथ सिंह की बड़ी चेतावनी: मिडल ईस्ट में जो हो रहा वो सामान्य नहीं, पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर....|....रूस दे रहा ईरान को गुप्त अमेरिकी ठिकानों की जानकारी ! ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, बोले-"कोई खास फायदा नहीं"....|....लद्दाख में नए दौर की शुरुआत: वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 को लेंगे शपथ....|....'दुनिया जंगल के कानून पर वापस नहीं जा सकती', चीन ने US-इस्राइल के ईरान युद्ध की निंदा की....|....बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश; तीन घायल....|....भारत-यूएस व्यापार समझौते पर 3-4 माह में लग सकती है मुहर, कोर्ट के झटके के बावजूद जारी रहेगी डील....|....LPG गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन....|.... 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर