बिजनौर किसान महापंचायत में प्रियंका बोलीं- किसानों के लिए नहीं, खरबपतियों के लिए है कृषि कानून

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिजनौर 15 फरवरी 2021। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को बिजनौर में किसान महासभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला और पूछा मोदी सरकार में क्या किसानों की आय दोगुनी हुई? प्रियंका ने कहा माना आपने भलाई के लिए कानून बनाए हैं, पर जब वो नहीं चाहते तो कानूनों को वापस लो। उन्होंने कहा, क्या मोदी सरकार जबरदस्ती किसानों की भलाई करेगी। मैं भाषण देने नहीं आई हूं, आपसे बातचीत करने आई हूं। उन्होंने किसानों से कहा आप हमें बनाते हैं। आप और हमारे बीच भरोसे का रिश्ता है और उसी रिश्ते के बल पर आप एक नेता को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा आपको इस बात की उम्मीद होती है कि वो नेता आपकी समस्याओं को उठाएगा और आपकी बात की सुनवाई होगी।

उन्होंने किसानों से बात करते हुए कहा कि जनता ने मोदी को दो-दो बार क्यों पीएम बनाया। प्रियंका ने कहा लोगों के मन में भरोसा रहा होगा कि वो आपके लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा पहली बार मोदी की सरकार आई तो बड़ी बड़ी बातें हुईं। 

प्रियंका गांधी ने यहां सवाल किया कि 2017 से यहां गन्ने का मूल्य ही नहीं बढ़ा है। पीएम मोदी ने किसानों का बकाया पूरा नहीं किया, लेकिन अपने लिए 16 हजार करोड़ में हवाई जहाज खरीद लिया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जो नए कानून लाई हैं, उससे उद्योगपति जमाखोरी कर सकते हैं। 

पीएम मोदी अमेरिका, चीन और पाकिस्तान जा सकते हैं, लेकिन दिल्ली में बैठे किसानों से नहीं मिल सकते हैं। पीएम मोदी ने किसानों का मजाक उड़ाया और उन्हें आंदोलनजीवी और परजीवी बताया। मोदी जी देशभक्त और देशद्रोही में फर्क नहीं पहचान पाए। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि जिन्होंने आपको सत्ता पर बैठाया है, उनका आदर करना चाहिए और इन कानूनों को वापस लेना चाहिए। इस सरकार के कार्यकाल ने गरीब और किसान की कमर तोड़ दी है और अमीरों की मदद की है। अपने भाषण के अंत में प्रियंका गांधी ने आंदोलन में जिन किसानों मौत हुई उनके लिए दो मिनट का मौन भी रखवाया। 

इससे पहले मंच पर पहुंचने के बाद प्रियंका ने हाथ हिलाकर सभी कांग्रेस नेताओं और किसानों का अभिवादन किया। वहीं बिजनौर जाते हुए जगह-जगह प्रियंका के स्वागत में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। बिजनौर के रास्ते हापुड़ में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। चांदपुर के रामलीला मैदान में हो रही किसान महासभा में भारी भीड़ जुटी है। उधर, पुलिस- प्रशासन द्वारा शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

प्रियंका गांधी व कांग्रेस के बाकी नेता किसानों को कृषि कानूनों के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व किसानों को महापंचायत में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था। इससे पहले, 10 फरवरी को प्रियंका गांधी ने सहारनपुर के चिलकाना में किसान महापंचायत को संबोधित किया था। प्रियंका गांधी ने मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन भी किए थे। इसके अलावा रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह में जियारत की थी।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम श्रीकोट प्रवास के दौरान वहां के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 15 फरवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम श्रीकोट प्रवास के दौरान वहां के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्रीकोट आश्रम परिसर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। संत […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं