खाद की कालाबाजारी के लिये रामनारायण सिंह कृषि सेवा केन्द्र पर हुई कार्यवाही, 57 बोरी यूरिया जब्त कर तैयार किया पंचनामा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोण्डागांव, 18 अगस्त 2021. जिले में लगातार खाद की कमी के कारण पंजीकृत दुकानदारों द्वारा खाद को अधिक मूल्य पर बेचे जाने की शिकायत पर कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत् केशकाल के धनोरा क्षेत्र में स्थित रामनारायण सिंह कृषि सेवा केन्द्र के विरूद्ध आकस्मिक निरीक्षण कर राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। जिसके तहत् दल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दिन कृषि सेवा केन्द्र के नजदीक किसानो की भीड़ को देखकर निरीक्षण किया गया। जिसमें दो किसानों से पुछताछ करने पर एक किसान द्वारा 7 बोरी यूरिया एवं 3 बोरी जींक सल्फेट हेतु 4807 रूपये अदा करने की बात कही गई एवं एक अन्य किसान द्वारा 2 बोरी यूरिया 1 हजार रूपये में खरीदने की बात कही गई जबकि 1 बोरी यूरिया की शासन द्वारा तय दर 267 रूपये है। जिसपर अधिक मूल्य पर खाद विक्रय सुनिश्चित होने पर तहसीलदार आशुतोष शर्मा के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार दयाराम साहू एवं राजस्व निरीक्षक धनोरा के नेतृत्व में संयुक्त दल द्वारा कृषि सेवा केन्द्र में दबिश देकर कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान 50 से 60 कृषक दुकान पर यूरिया खरीदते पाये गये। जिसपर दल द्वारा कार्यवाही करते हुए दुकान संचालक एवं कृषकों का बयान दर्ज करते हुए पंचनामा तैयार किया गया है। इस दौरान संचालक द्वारा गाड़ी भाड़ा एवं अन्य व्यय बताकर कृषकों से निर्धारित मूल्य से अधिक 480 रूपये प्रति बोरा की दर से यूरिया विक्रय की बात स्वीकार की। इस पर दल द्वारा 57 बोरी यूरिया जब्त कर आगे की कार्यवाही हेतु प्रकरण तैयार कर कृषि विभाग को अग्रेषित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

मनरेगा से रोजगार उपलब्ध कराने में रायगढ़ प्रदेश में अव्वल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायगढ़, 18 अगस्त 2021. महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत रोजगार प्रदाय करने वाला रायगढ़ जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिले को वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु प्राप्त लक्ष्य 35.53 लाख मानव दिवस के विरूद्ध 35.58 लाख मानव दिवस अर्जित कर लिया […]

You May Like

'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला