बीजापुर में बाढ़ बचाव दल ने 260 जवानों एवं ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

indiareporterlive
शेयर करे

एसडीआरएफ की टीम के साथ नगर सेना के बचाव दल ने निभायी अहम भूमिका

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 18 अगस्त 2020। प्रदेश के बीजापुर जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण विगत 15 अगस्त को रात्रि में जिले के विभिन्न ईलाके में बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई थी। इस दौरान 15 अगस्त की रात्रि से 16 अगस्त तक बाढ़ बचाव दल ने 260 जवानों एवं ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। जिसमें एसडीआरएफ जगदलपुर की 3 बचाव दलों के साथ नगर सेना के प्रशिक्षित 20 जवानों के बचाव दल ने अहम भूमिका निभायी। इस बारे में नगर सेना के जिला सेनानी संजय गुप्ता ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के बाढ़ आपदा से प्रभावित मिनगाचल सीआरपीएफ केम्प से 150 जवानों को सुरक्षित निकाला गया।

वहीं मिनगाचल बोगाम पारा, कोमला, नैमेड़ भट्टीपारा और भैरमगढ़ तहसील अन्तर्गत विभिन्न स्थानों से 110 ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। इस दौरान बचाव दल के मोटर बोट क्षतिग्रस्त होने पर दिक्कत होने के बावजूद बचाव दल ने कुशलता के साथ ग्रामीणों को बाढ़ग्रस्त ईलाके से सुरक्षित निकाला। उन्होने बताया कि जिले में वर्तमान में हो रही बारिश को देखते हुए जिले के नेलसनार, जांगला, बीजापुर और भोपालपटनम में बाढ़ बचाव दल तैनात है, ताकि बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर तत्काल बचाव एवं राहत कार्य किया जा सके।   

Leave a Reply

Next Post

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गणेश पर्व एवं मोहर्रम मनाने शांति समिति द्वारा की गई अपील शांति समिति की बैठक संपन्न

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 18 अगस्त 2020। वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते इस वर्ष आगामी गणेश पर्व एवं मोहर्रम सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क के साथ मनाया जाएगा। इस पर शांति समिति द्वारा निर्णय लिया गया। मंथन सभाकक्ष में आज अतिरिक्त कलेक्टर श्री बी.एस.उईके की अध्यक्षता में शांति समिति […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग