सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गणेश पर्व एवं मोहर्रम मनाने शांति समिति द्वारा की गई अपील शांति समिति की बैठक संपन्न

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 18 अगस्त 2020। वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते इस वर्ष आगामी गणेश पर्व एवं मोहर्रम सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क के साथ मनाया जाएगा। इस पर शांति समिति द्वारा निर्णय लिया गया। मंथन सभाकक्ष में आज अतिरिक्त कलेक्टर श्री बी.एस.उईके की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में दोनों पर्व शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के लिये विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर द्वारा निर्देश दिया गया कि गणेश पंडाल में पर्याप्त खुला स्थान होना चाहिये। पंडाल में केवल उन्हीं व्यक्तियांे को प्रवेश दिया जाएगा जिन्होंने मास्क लगाया हो। किसी भी समय 20 से ज्यादा लोग एकत्रित न हो, सीसीटीवी कैमरा एवं सेनेटाईजर की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

नि विस्तारक यंत्र प्रतिबंधित होगा। कंटेनमेंट जोन में मूर्ति की स्थापना नहीं होगी और मूर्ति विसर्जन के लिये 4 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी। मूर्ति विसर्जन के लिये नगर निगम द्वारा निर्धारित रूट का पालन करना अनिवार्य होगा। विसर्जन के मार्ग में प्रसाद वितरण की अनुमति नहीं होगी। पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये पर्याप्त व्यवस्था करें। इसी प्रकार मोहर्रम के लिये भी आवश्यक चर्चा की गयी। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गणेश विसर्जन के संबंध मंे रूट का निर्धारण करें एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करें। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्युत की सतत् आपूर्ति करें। बैठक में एसडीएम देवेन्द्र पटेल, एडिशनल एसपी सिटी ओपी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, समिति के सदस्य तिलकराज सलूजा, हबीब मेनन सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

गौठानों में खाद बनाने की रफ्तार हुई तेज : बिलासपुर में 2 हजार 650 क्विंटल खाद का उत्पादन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 18 अगस्त 2020। राज्य के विभिन्न जिलों में बने गौठानों में अब खाद बनाने का सिलसिला तेज हो गया है। सुराजी गांव योजना के तहत बिलासपुर जिले के चार विकासखंडों में ग्रामीण क्षेत्रों के 72 गोठानों में स्व सहायता समूहों द्वारा 2 हजार 650 […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक