जलसंसाधन के कर्मचारियों का कमिश्नर ने ली क्लास समय पर कार्यालय आने हिदायत दी

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर। संभागायुक्त बी.एल. बंजारे ने मुख्य अभियंता हसदेव कछार एवं मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना कार्यालय का आज पूर्वांन्ह आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी मंगाकर एक-एक अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी ली।
कमिश्नर बंजारे ने जलसंसाधन कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि समय पर कार्यालय आकर कार्य शुरू करें। आदतन समय पर कार्यालय नहीं आने और बगैर अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

कमिश्नर ने अधिकारियों से भी कहा कि समय पर कार्यालय आएं, इससे कर्मचारियों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। वे भी समय पर कार्यालय आने लगेंगे। उन्होंने देर से कार्यालय आने वाले कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि वे अपने आदत सुधार लें। कार्यालय का पुन: आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। कमिश्नर ने अधिकारी-कर्मचारियों से विभागीय काम काज की जानकारी लेते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं। निरीक्षण के दौरान मिनीमाता (हसदेव)बांगों परियोजना के मुख्य अभियंता इंद्रजीत उईके एवं विभागीय अभियंता एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

आंगनबाड़ी में सोया मिल्क पीने से 9 बच्चे बीमार, सभी बच्चे अस्पताल में दाखिल

शेयर करेराजिम। आंगनबाड़ी में सोया दूध पीने से 9 बच्चों के बीमार होने की खबर है। जिसके बाद सभी बीमार हुए सभी बच्चों को फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह मामला फिंगेश्वर के कोसमखुंटा आंगनबाड़ी केंद्र का है। बता दें कि मुख्यमंत्री अमृत योजना के तहत […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक