मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के वीर शहीद गणेश राम कुंजाम के पार्थिव शरीर को कांधा देकर किया विदा : राजधानी के माना एयरपोर्ट पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

indiareporterlive
शेयर करे

हम सब देश के साथ है, सेना के साथ है और जवानों के साथ है: मुख्यमंत्री

गिधाली के शासकीय स्कूल का नामकरण शहीद गणेश राम कुंजाम
के नाम पर करने की घोषणा

परिवार के एक सदस्य को दी जाएगी शासकीय नौकरी

मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता इतवारू राम कुंजाम
को 20 लाख रूपए अनुग्रह राशि का चेक सौंपा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 18 जून 2020 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र शहीद जवान गणेश राम कुंजाम के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विमानतल पर शहीद कुंजाम को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री ने शहीद कुंजाम के पार्थिव शरीर को कांधा देकर विदाई दी। विमानतल से हेलीकाफ्टर से शहीद का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह ग्राम गिधाली कांकेर के लिए रवाना किया गया।
 ज्ञातव्य है कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एल.ए.सी.) पर चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। इस हिंसक झड़प में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की कुरूटोला ग्राम पंचायत के ग्राम गिधाली निवासी गणेश राम कुंजाम भी शहीद हो गए। शहीद कुंजाम का पार्थिव शरीर आज अपरान्ह विशेष विमान द्वारा रायपुर पहुंचा।

 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लद्दाख में शहीद हुए जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया और शहीदों के परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय कुंजाम ने देश के लिए शहादत दी है। ऐसे महान सपूत पर हम छत्तीसगढ़वासियों को गर्व है। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। हम सब देश के साथ है, सेना के साथ है और जवानों के साथ है। मुख्यमंत्री ने शहीद स्वर्गीय गणेश राम कुंजाम की स्मृति को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए गांव की शाला का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद श्री कुंजाम के परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीद स्वर्गीय कुंजाम के पिता इतवारू राम कुंजाम को छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 20 लाख रूपए की अनुग्रह राशि का चेक सौंपा।

 इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, विधायक सर्व सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा और विकास उपाध्याय, सांसद सुनील सोनी, महापौर एजाज ढेबर, मुख्य सचिव आर. पी. मण्डल, पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सेना, प्रशासन, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और नागरिकों ने शहीद कुंजाम के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात शहीद श्री कुंजाम का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया।

Leave a Reply

Next Post

चीन को आर्थिक, कूटनीतिक और सामरिक मोर्चे पर घेरने की तैयारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली। गलवां घाटी में हिंसक झड़प के बाद चीन को कूटनीतिक, आर्थिक और सामरिक क्षेत्र में चौतरफा घेरने की रणनीति बनाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक सरकार इस बारे में शनिवार तक अहम घोषणा कर सकती है। आर्थिक मोर्चे पर इसकी शुरुआत कर […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम