देश के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल का बहुत बड़ा योगदान : भूपेश बघेल

indiareporterlive
शेयर करे
(इंडिया रिपोर्टर लाइव)

रतनपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती और कुर्मी महाधिवेशन में शामिल हुये मुख्यमंत्री


रतनपुर । सरदार वल्लभ भाई पटेल महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महान वकील, राजनेता और संगठक थे। देश के एकीकरण में उनका बहुत बड़ा योगदान था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रतनपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह और कुर्मी महाधिवेशन मंे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह उद्गार व्यक्त किया।

रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर में कुर्मी क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बघेल ने कुर्मी समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में केवल रोटी और बेटी की बात होती है। यह हमारे समाज के पिछड़ेपन का प्रमुख कारण है। इनके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि की बातें भी होनी चाहिये। राजनैतिक उत्थान की बातें होनी चाहिये। क्योंकि राजनैतिक उत्थान से समाज का उत्थान होता है। उन्हांेने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2500 रूपये क्विंटल धान खरीदी और ऋण माफी से किसानों का जीवन स्तर सुधर गया है। आज जिनके पास पंखा नहीं था, उनके पास पंखा है। जिनके पास पंखा था, उसने कूलर लगा लिया है। कूलर वाले एसी लगा रहे हैं और सायकिल वाले फटफटी और फटफटी वाले कार ले रहे हैं। देश में मंदी है, लेकिन छत्तीसगढ़ में नहीं है। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा डाॅ.खूबचंद बघेल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हांेने छत्तीसगढ़ राज्य का सपना देखा था। उनका सोचना था कि राज्य बनने से छत्तीसगढ़िया लोगों के हिसाब से नीति बनेगी। उनके हिसाब से बजट तय होंगे और छत्तीसगढ़ के संसाधनों का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ.निर्मल नायक ने की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण श्री लक्ष्मी कुमार गहवई ने दिया। कुर्मी समाज की मांग पर मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में उन्नत कौशल प्रशिक्षण संस्थान निर्माण हेतु ढाई एकड़ जमीन आबंटित करने के साथ ही रतनपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर भव्य भवन बनाने के लिये 50 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले कुर्मी समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रामाधार कश्यप को शिखर सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभ भाई पटेल, डाॅ.खूबचंद बघेल, छत्रपति शिवाजी आदि महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। छत्तीसगढ़ का राजगीत अरपा पैरी की धार…. बजाया गया। लोगों ने अपने स्थान पर खड़े होकर राजगीत के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को किसानों का महत्वपूर्ण औजार नांगर भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कुर्मी समाज की पत्रिका चेतना के स्वर और कुर्मी चेतना जागृति स्मारिका का विमोचन किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा, जनपद पंचायत बिल्हा की अध्यक्ष श्रीमती गीतांजली कौशिक, पूर्व विधायक बैजनाथ चंद्राकर, पूर्व महापौर श्रीमती किरणमयी नायक, प्रमोद नायक, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य दिलीप कौशिक, सुखदेव कश्यप, समाजसेवी मनोहर लाल चंदेल सहित कुर्मी समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या मं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अध्यक्ष अमित जोगी सीएमसी वेल्लूर अस्पताल से डिस्चार्ज

शेयर करे बिलासपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अध्यक्ष अमित जोगी को 6 नवम्बर 2019 को सीएमसी वेल्लूर चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। वहाँ के विभिन्न चिकित्सीय विभागों के विशेषज्ञों के दल द्वारा उनकी गहन जाँच की गई तथा समुचित उपचार के पश्चात उन्हें 12 नवम्बर 2019 को अस्पताल से […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां