जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अध्यक्ष अमित जोगी सीएमसी वेल्लूर अस्पताल से डिस्चार्ज

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अध्यक्ष अमित जोगी को 6 नवम्बर 2019 को सीएमसी वेल्लूर चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। वहाँ के विभिन्न चिकित्सीय विभागों के विशेषज्ञों के दल द्वारा उनकी गहन जाँच की गई तथा समुचित उपचार के पश्चात उन्हें 12 नवम्बर 2019 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुदुच्चेरी में सुप्रसिद्ध औरोविल आश्रम में दो दिन प्रवास के पश्चात वे छत्तीसगढ़ लौटेंगे।

सीएमसी वेल्लूर द्वारा प्रेषित उपचार उपरांत (डिस्चार्ज) सारांश के आधार पर यह स्पष्ट है कि अमित जोगी को न्यूरो (मस्तिष्क) सम्बंधित कोई भी बीमारी नहीं है बल्कि मुख्यत: उनके शरीर में कम ग्लूकोस की मात्रा (पोस्ट प्रांडियल ह्यपो ग्लायसीमिया) के कारण ही उन्हें सितम्बर 2019 में हायपर्टेन्शन (उच्च रक्तचाप), कंपकंपी, कमजोरी और बेहोशी हुई थी, जिसके इलाज के लिए उनको राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया था। अब सही दवाईयों एवं उपचार से वे पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। ह्यपो ग्लायसीमिया बहुत ही आम विकार है जिसका आधुनिक चिकित्सा में इलाज और नियंत्रण बेहद आसान है।

अमित जोगी ने आगे कहा कि वेल्लूर आकर उन्हें पता चला कि छत्तीसगढ़ से हज़ारों किलोमीटर दूर, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल जैसे दक्षिण भारतीय प्रान्तों में भी 1967 में सीएमसी वेल्लूर से उत्तीर्ण उनकी माँ डॉक्टर (प्रोफ़ेसर) रेणु जोगी द्वारा 1999 में लिखित नेत्र-चिकित्सा की पाठ्यपुस्तक ‘ का 14वाँ संस्करण आज भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हज़ारों छात्र-छात्राओं को सिखाई जा रही है। यह न केवल जोगी परिवार बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।

अमित जोगी ने उनका उपचार करने वाले सीएमसी वेल्लूर के सभी डॉक्टरों, नर्सिंग और पैरा मेडिकल स्टाफ़ की टीम को विशेष रूप से धन्यवाद दिया है। साथ ही, सीएमसी वेल्लूर में सफल इलाज करवाने के पश्चात उन्होंने संकल्प लिया कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) सड़क से लेकर सदन तक हरसंभव प्रयास करेगी कि बहुत जल्द ही सीएमसी वेल्लूर जैसे निस्वार्थ सेवाभाव से चलाए जा रहे आम नागरिकों के लिए बेहद विश्वसनीय और सस्ते उच्च-स्तरीय बहुविषयक उपचार केंद्रों का लाभ सभी प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ की ही धरती में मिल सके। उक्त जानकारी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रवक्ता भगवानु नायक ने दी।

Leave a Reply

Next Post

जेएनयू: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के आगे झुकी सरकार, कम की बढ़ी हुई फीस

शेयर करे नई दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन ने सरकार को झुकने को मजबूर कर दिया. मोदी सरकार ने आखिरकार बढ़ी हुई हॉस्टल फीस रिवाइज कर दी है जो कि आंशिक रूप से प्रस्तावित फीस स्ट्रक्चर से कम है. साथ ही गरीब छात्रों को आर्थिक […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां