धर्मस्व मंत्री श्री साहू ने राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल पहुंच कर तैयारियों की समीक्षा की : 25 फरवरी तक सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 20 फरवरी 2021। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजिम मेला स्थल पहुंच कर 27 फरवरी से शुरू हो रहे राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने 25 फरवरी तक सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री साहू ने कुलेश्वर महादेव का दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि के लिए कामना की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलाकारों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मुख्य मंच को व्यवस्थित रुप से तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री साहू ने कहा कि इस वर्ष कोविड गाईड लाइन का पालन करते हुए सीमित मात्रा में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे।

इसी तरह महानदी पूजा आरती  के लिए भी 3 दिन स्थानीय पुजारी एवं मेला समिति द्वारा पूजा आरती की जाएगी। श्री साहू ने कहा कि सीमित मात्रा में विभागीय स्टाल भी लगाए जाएंगे ताकि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि कुंड स्थल पर मूर्ति भी लगाई जाएगी। मंत्री श्री साहू ने कुलेश्वर महादेव मंदिर और लोमश ऋषि आश्रम से कल्पवास तक पैदल घूम कर निरीक्षण किया। उन्होंने लोमश ऋषि आश्रम की ओर से आने वाले मार्ग का डामरीकरण और कांक्रीटीकरण करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।

उन्होंने मेला प्रबंधन को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव को भी ध्यान में रखकर तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर श्रीमती पुष्पा साहू, गरियाबंद कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ चंद्रकांत वर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

करीना कपूर और सैफ अली खान के घर के आया नन्हा मेहमान,बेबो ने दिया बेटे को जन्म, बड़े भाई बने तैमूर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही तैमूर अली खान बड़े भाई बन गए हैं। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर खुशियां आई हैं। परिवार के सदस्य काफी एक्साइडेट हैं। शनिवार रात को ही करीना कपूर खान […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान