सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टीमों पर सचिन तेंदुलकर का अनुमान , पाकिस्तान का भी नाम शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2022। ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। पहले राउंड के मुकाबले अब अंतिम दौर में हैं। 22 अक्तूबर से सुपर-12 के मैच शुरू हो जाएंगे। यहां से चार टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। क्रिकेट एक्सपर्ट चार टीमों को लेकर अपनी-अपनी भविष्यवाणी कर चुके हैं। इसी बीच, महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अंतिम-4 के लिए अपनी टीमें चुनी हैं। उन्होंने इसमें पाकिस्तान को भी शामिल किया है। तेंदुलकर ने सेमीफाइनल की चार टीमों के अलावा अंडरडॉग टीम का भी नाम बताया है। तेंदुलकर ने एक इंटरव्यू में कहा, ”मैं स्पष्ट रूप से चाहता हूं कि भारत चैंपियन बने। मेरे शीर्ष चार भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड होंगे। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड डार्क हॉर्स साबित हो सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम ऐसी परिस्थितियों में खेल चुकी है।” भारतीय टीम वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्तूबर को अपना पहला मैच खेलेगी।

हमारी टीम के पास मौका है: सचिन

सचिन ने आगे कहा, ”हां, हमारे पास बहुत अच्छा मौका है। यह टीम अच्छी तरह से संतुलित है और हमारे पास बाहर जाकर अच्छा प्रदर्शन करने का कंबिनेशन है। वास्तव में मैं अपनी टीम को लेकर काफी आशान्वित हूं।

‘बुमराह के नहीं होने का टीम पर प्रभाव पड़ेगा’
तेंदुलकर ने जसप्रीत बुमराह के इस इवेंट में नहीं खेलने को लेकर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा, “सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक के नहीं होने का स्पष्ट रूप से टीम पर प्रभाव पड़ेगा। बुमराह प्लेइंग-11 में प्रमुख खिलाड़ी रहा है। हालांकि, सकारात्मक बात यह है कि टीम के पास कई खिलाड़ी हैं। टीम ने इसे स्वीकार किया। आप असफलताओं में नहीं फंस सकते। उनके रिप्लेसमेंट मोहम्मद शमी भी अनुभवी और सक्षम हैं। उन्होंने अतीत में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह एक योग्य रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।

बदला लेने उतरेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम रविवार को होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान से बदला लेने उतरेगी। पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया था। टीम इंडिया पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारी थी। टीम उस हार का बदला लेने के लिए मेलबर्न में उतरेगी।

Leave a Reply

Next Post

कफ सिरप से बच्चों की मौत का मामला: डब्ल्यूएचओ से भारत सरकार ने मांगी और जानकारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2022। गाम्बिया में 69 बच्चों की मौत के बाद भारतीय कफ सिरप निर्माता कंपनी जांच के घेरे में है। भारत सरकार की ओर से इस संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन को एक पत्र लिखा गया है, जिसमें कहा गया है कि […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां