ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हेलीकॉप्टर पायलटों के लिए नई गाइडलाइंस, हादसों के बाद लिया फैसला

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 मई 2023। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA)ने हिमालय के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हेलीकॉप्टर पायलटों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इन गाइडलाइंस के तहत पायलटों को एक अतिरिक्त हिल चेक की ट्रेनिंग दी जाएगी और फिर सख्ती से इन गाइडलाइंस को लागू किया जाएगा। बता दें कि ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हेलीकॉप्टर हादसों की कई खबरें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में चारधाम यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

हेलीकॉप्टर हादसों के बाद लिया फैसला
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा उपायों के तहत हिमालय क्षेत्र में हेलीकॉप्टर उड़ाने वाले पायलटों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए डीजीसीए ने नए नियम जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि अक्तूबर 2022 में केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर हादसे में छह तीर्थयात्रियों और एक पायलट की मौत हो गई थी। कुछ समय पहले ही उत्तराखंड के एक वरिष्ठ अधिकारी भी हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गए थे। हेलीकॉप्टर के टेल रोटर में फंसकर उनकी दर्दनाक मौत हुई थी। 

चारधाम यात्रा के लिए हर साल आते हैं लाखों तीर्थयात्री
चारधाम यात्रा पर हर साल लाखों तीर्थयात्री केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री तीर्थ के दर्शन करने आते हैं। ये चारो तीर्थस्थल काफी ऊंचाई पर स्थित हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से इन चारधाम की यात्रा करते हैं। काफी ऊंचाई पर होने के चलते यहां तेजी से मौसम बदलता है। यही वजह है कि कई हादसों के बाद डीजीसीए ने ट्रेनिंग में अतिरिक्त सुरक्षा उपाय जोड़ने का फैसला किया है। इस साल 25 अप्रैल से चार धाम की यात्रा शुरू हो चुकी है। 

Leave a Reply

Next Post

चीन ने अमेरिका के साथ रक्षा मंत्रियों की बैठक रद्द की, दोनों देशों के रिश्तों में बढ़ी कड़वाहट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 मई 2023। चीन ने अमेरिका के साथ रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। बता दें कि इस हफ्ते सिंगापुर में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक होनी थी लेकिन चीन ने इस बैठक में शामिल […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग