चीन ने अमेरिका के साथ रक्षा मंत्रियों की बैठक रद्द की, दोनों देशों के रिश्तों में बढ़ी कड़वाहट

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 मई 2023। चीन ने अमेरिका के साथ रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। बता दें कि इस हफ्ते सिंगापुर में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक होनी थी लेकिन चीन ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया। इससे पहले जासूसी गुब्बारे को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था। अब इस खबर से साफ है कि दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती जा रही है।  

पेंटागन ने जारी किया बयान
पेंटागन ने एक बयान जारी कर कहा कि पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने अमेरिका को सूचित किया है कि उन्होंने मई में अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन और चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफु के बीच बैठक को रद्द कर दिया है। चीन के साथ बैठक रद्द होने पर पेंटागन ने कहा कि वह खुली बातचीत में विश्वास रखते हैं और कोशिश करते हैं कि प्रतिस्पर्धा, संघर्ष में ना बदले। 

दोनों देशों के रिश्तों में जारी है तनाव
चीन और अमेरिका के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा तनाव और व्यापार विवाद को देखते हुए दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच होने वाली इस बैठक की काफी अहमियत थी लेकिन चीन के कदम से दोनों देशों के रिश्तों पर जमी बर्फ को पिघलाने की कोशिशों को झटका लगा है। बता दें कि गुब्बारे से जासूसी प्रकरण को लेकर भी दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था। हालांकि बीते हफ्ते चीन और अमेरिका के वाणिज्य मंत्रियों की वॉशिंगटन में मुलाकात से रिश्ते थोड़े पटरी पर आते दिख रहे थे लेकिन अब रक्षा मंत्रियों की बैठक रद्द होने से तनाव बढ़ने की पूरी आशंका है। 

अमेरिका से चिढ़ा हुआ है चीन
चीन ने बैठक के रद्द होने की वजह का खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि अमेरिका ने जो चीन पर पाबंदियां लगाई हैं, उससे चीन चिढ़ा हुआ है और उसी के बदले में चीन ने बैठक रद्द करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफु सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के सदस्य हैं और यह कमीशन चीन का सर्वोच्च रक्षा निकाय है, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति शी जिनपिंग करते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर हिंसा: बदमाश हुए बैखोफ, सेना से ही हथियार और बारूद छीनने की कोशिश, जवानों पर हमलों को दे रहे अंजाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 30 मई 2023। मणिपुर में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। जब लगता है कि माहौल में शांति आ रही है, तभी एक और डरावनी रिपोर्ट सामने आ जाती है। अब खबर आ रही है कि हिंसा वाले राज्य में बदमाशों बैखोफ […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल