भारतीय उच्चायुक्त ने दी चेतावनी- कनाडा में सिख अलगाववादी समूह कर रहे ‘खतरे की बड़ी रेखा’ पार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ओटावा 08 मई 2024। भारत-कनाडा संबंधों में राजनयिक तनाव के बीच यहां भारत के उच्चायुक्त ने चेतावनी दी है कि कनाडा में सिख अलगाववादी समूह ‘खतरे की बड़ी रेखा’ को पार कर रहे हैं जिसे नई दिल्ली राष्ट्रीय सुरक्षा तथा देश की क्षेत्रीय अखंडता के मुद्दे के रूप में देखती है। पिछले साल खालिस्तान समर्थक अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोपी तीन भारतीय नागरिकों को हाल में कनाडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने तथा एक अदालत में पेश किए जाने के बाद से अपने पहले सार्वजनिक बयान में कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने मंगलवार को यह बात कही। सीटीवी न्यूज की खबर के अनुसार वर्मा इस मामले को घरेलू अपराधों से जोड़ते दिखे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कनाडा में सिख समूह जो भारत से अलग होने का आह्वान करते हैं, वे ‘खतरे की एक बड़ी रेखा’ को पार कर रहे हैं जिसे नई दिल्ली राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले के रूप में देखती है। वर्मा ने प्रसिद्ध थिंकटैंक ‘मांट्रियल काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशन्स’ से कहा, ‘‘भारतीय भारत की दशा तय करेंगे, विदेशी नहीं।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत और कनाडा के बीच संबंध कुल मिलाकर सकारात्मक हैं, भले ही उन्हें लेकर ‘बहुत हंगामा’ हो रहा है। वर्मा ने यह भी कहा कि दोनों देश इस मुद्दे का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी भी दिन बातचीत के लिए बैठने को तैयार हैं और हम ऐसा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हालिया ‘नकारात्मक’ घटनाक्रम के पीछे की गहरी समस्याएं ‘दशकों पुराने मुद्दों’ के बारे में कनाडा की गलतफहमी से जुड़ी हैं, जिन्हें फिर से उभरने के लिए वह भारतीय मूल के कनाडाई लोगों को दोषी मानते हैं। वर्मा ने कहा कि उनकी मुख्य चिंता ‘कनाडा की भूमि से उत्पन्न होने वाले राष्ट्रीय-सुरक्षा संबंधी खतरों’ को लेकर है। उन्होंने कहा कि भारत दोहरी नागरिकता को मान्यता नहीं देता, इसलिए जो कोई भी प्रवासी होता है उसे विदेशी माना जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं इसे ऐसे कह सकूं कि विदेशियों की भारत की क्षेत्रीय अखंडता पर बुरी नजर है – यह हमारे लिए एक बड़ी खतरे की रेखा है।

खबर के अनुसार वर्मा ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या वह निज्जर मामले में शामिल विदेशियों का जिक्र कर रहे थे या व्यापक तौर पर सिख अलगाववाद की ओर इशारा कर रहे थे। भारत ने मंगलवार को कनाडा से कहा कि हिंसा का जश्न मनाना और उसका महिमामंडन करना किसी भी सभ्य समाज का हिस्सा नहीं होना चाहिए। भारत ने कहा कि कानून के शासन का सम्मान करने वाले लोकतांत्रिक देशों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर कट्टरपंथी तत्वों को डराने-धमकाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।   पर चुनौतियां हों।” विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘जब कई देश आपत्ति जता रहे थे, हमने अपने हित के लिए रूस से तेल खरीदने का दृढ़ रुख अपनाया। हम दृढ़ और तटस्थ हैं।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा में शामिल होते ही बदले शेखर के सुर, कंगना की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, कहा-यह मेरा फर्ज है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 मई 2024। अभिनेता शेखर सुमन हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आए। अब हाल ही में, अभिनेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। शेखर सुमन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं