भाजपा में शामिल होते ही बदले शेखर के सुर, कंगना की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, कहा-यह मेरा फर्ज है

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 मई 2024। अभिनेता शेखर सुमन हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आए। अब हाल ही में, अभिनेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। शेखर सुमन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए। अभिनेता के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर उनकी और कंगना की जमकर आलोचना भी हो रही थी। हालांकि, अब शेखर ने खुद आगे आकर कंगना को अपना समर्थन दिया है। शेखर सुमन का कहना है कि वह हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ रही कंगना रणौत के लिए प्रचार करने के लिए तैयार हैं। एक तरफ, जहां कंगना इस साल की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं, वहीं शेखर मंगलवार (7 मई) को नई दिल्ली में राजनीतिक पार्टी का हिस्सा बने।

भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद, शेखर सुमन से पूछा गया कि क्या वह कंगना रणौत के लिए प्रचार करने के लिए तैयार हैं। इस सवाल के जवाब में हीरामंडी अभिनेता ने बताया, “अगर बुलाएंगी तो क्यों नहीं जाएंगे? ये तो मेरा फर्ज है और हक भी है। कथित तौर पर कंगना रणौत शेखर सुमन के बेटे अध्ययन को डेट कर रही थीं। दोनों की मुलाकात 2008 में मोहित सूरी की फिल्म ‘राज- द मिस्ट्री कंटीन्यूज’ के सेट पर हुई और एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद अभिनेता ने सार्वजनिक रूप से कंगना पर काला जादू करने का भी आरोप लगाया था। दोनों के एक ही पार्टी में शामिल होने के बाद लोग दोनों की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।

इस बीच, शेखर सुमन नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हो गए। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा,  “कल तक मुझे नहीं पता था कि मैं आज यहां बैठूंगा क्योंकि जीवन में कई चीजें जाने-अनजाने में होती हैं। मैं यहां बहुत सकारात्मक सोच के साथ आया हूं और मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे यहां आने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Next Post

"विकसित भारत" केवल  नारा नहीं अगले 25 वर्षों का भविष्य: जयशंकर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 मई 2024। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि भारत को आज दुनिया भर में न केवल ‘‘मित्र और तटस्थ” के रूप में, बल्कि ‘‘दृढ़ और मजबूत” इरादों वाले राष्ट्र के रूप में भी देखा जाता है जो संकट की […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं