मणिपुर हिंसा: बदमाश हुए बैखोफ, सेना से ही हथियार और बारूद छीनने की कोशिश, जवानों पर हमलों को दे रहे अंजाम

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 30 मई 2023। मणिपुर में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। जब लगता है कि माहौल में शांति आ रही है, तभी एक और डरावनी रिपोर्ट सामने आ जाती है। अब खबर आ रही है कि हिंसा वाले राज्य में बदमाशों बैखोफ हो गए हैं। वह हथियार और गोला-बारूद प्राप्त करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। हिंसक तत्व सेना को भी अपना निशाना बना रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, 27 और 28 मई की रात को एक बार फिर हिंसा भड़कने के बाद बदमाश सक्रिय हो गए है। तब से लोग इंफाल में सुरक्षा प्रतिष्ठानों से हथियार कब्जाने में लगे हुए है। इसी क्रम में, सोमवार को करीब 100 से अधिक लोग इंफाल पूर्व में 7वीं बटालियन मणिपुर राइफल्स के गेट पर एकत्र हुए। हालांकि, सेना ने इन लोगों को तितर-बितर कर दिया। वहीं, पोरोमपत पुलिस थाने में भी बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और हथियार लेने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे ये भीड़ नाकाम रही। 

इतना ही नहीं, हिंसा के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने कई जगहों से हथियार भी बरामद किए हैं। साथ ही, इंफाल वेस्ट के इंगोरोक चिंगमंग में सोमवार दोपहर को भी गोलीबारी हुई, जो देर शाम तक जारी रही।

पुलिस ने 22 को दबोचा

रिपोर्ट के अनुसार, सेना के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कई हथियारबंद बदमाश इंफाल पूर्वी जिले के सनसाबी, ग्वालताबी और शाबुनखोल में घरों को जलाने के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने एक ऑपरेशन चलाया और 22 लोगों को मौके पर दबोच लिया। अधिकारी ने कहा कि जब हथियार बरामद किए गए, तो ज्ञात हुआ कि इन बदमाशों पर अधिकतर सेना के हथियार थे। कोहिमा और इम्फाल के पीआरओ (रक्षा) के अनुसार, इन बदमाशों से पांच बारह बोर डबल बैरल राइफलें, तीन सिंगल बैरल राइफलें, डबल बोर के साथ एक देश में बने हथियार और एक थूथन लोडेड राइफल बरामद की गई है।

इसके अलावा, रविवार की रात न्यू चेकॉन से पकड़े गए तीन लोगों के पास से मैगजीन के साथ एक इंसास राइफल, 5.56 मिमी गोला बारूद के 60 राउंड, एक चीनी हथगोला और एक डेटोनेटर बरामद किया गया।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

गौरतलब है, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने बताया था कि करीब 40 कूकी आतंकवादी, जो लोगों को अपना निशाना बना रहे थे, सुरक्षा बलों द्वारा अब तक मारे जा चुके हैं। सीएम के ये बयान के एक दिन बाद आई रिपोर्ट से साफ है कि राज्य में हिंसा बढ़ती ही जा रही है। इस बीच, मणिपुर सरकार ने एक आदेश जारी किया है कि अगर कोई गलत जानकारी और अफवाहें फैलाता पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

चालक को झपकी आई... और उजड़ गया परिवार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में पांच मौत से हर कोई दहला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 30 मई 2023। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक शादी से लौटते समय एक कार एक्सप्रेसवे पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दंपति समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा चालक को […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं