वादे हर कोई करता है, लेकिन मोदी सरकार का ‘‘मजबूत पहलू” वादों को पूरा करना है: जयशंकर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 जून 2023। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि लोगों से वादे हर कोई करता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार का ‘‘मजबूत पहलू” यह है कि वह दी गई समयसीमा में सेवाएं उपलब्ध कराती है और परियोजनाओं को पूरा करती है। उन्होंने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों तक पहुंचने के अभियान ‘संपर्क से समर्थन’ के तहत यहां बदरपुर में आयोजित एक समारोह में यह बात कही। जयशंकर ने बदरपुर में राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) के तापीय विद्युत संयंत्र क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इको पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव के बाद, वे (लोगों से किए वादों को) भूल जाते हैं, लेकिन मोदी सरकार में लोग आज (सेवाओं को उपलब्ध होते और परियोजनाओं को) पूरा होते देख रहे हैं।” दक्षिण दिल्ली से सांसद और भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि इको पार्क का उद्घाटन दिसंबर में किए जाने की योजना है। जयशंकर ने इस परियोजना के लिए एनटीपीसी और इस तरह की हरित परियोजना पर काम करने के लिए पार्टी सांसदों और स्थानीय नेतृत्व की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘यह इको पार्क दिल्ली के लिए नए फेफड़े की तरह होगा। मैं उन सभी को बधाई देता हूं जो इस परियोजना का हिस्सा हैं। यह न केवल प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा, बल्कि इसके आसपास आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर लोगों के जीवन को भी आसान बनाएगा। मोदी सरकार सिर्फ वादे नहीं करती। यह जो काम शुरू करती है उसे एक निश्चित समयसीमा में पूरा करती है।” बाद में, जयशंकर ने मीडिया से कहा कि वादे तो हर कोई कर सकता है, लेकिन मोदी सरकार का ‘‘मजबूत पहलू” वादों को ‘‘पूरा करना” है। जयशंकर ने कहा, ‘‘मोदी सरकार के लिए ‘विकास’ पहली प्रतिबद्धता है, इसलिए यह प्रतिबद्धताओं का ‘तीर्थ’ है।”

भाजपा ने ‘विकास तीर्थ यात्रा’ का आयोजन किया है, जो बदरपुर के इको पार्क से शुरू हुई और जयशंकर तथा भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हुए। मंत्री ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि बदरपुर के लोग यह भी देखेंगे कि ‘‘कौन सी सरकार काम करती है और कौन सी सरकार केवल वादे करती है।” उन्होंने कहा कि एक विदेश मंत्री के रूप में ‘‘मैं आपसे कह सकता हूं कि मैं दुनिया भर के देशों की यात्रा करता हूं, कई शहरों और राजधानियों को देखता हूं।” उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीकों को भारत में लाया जाए। जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का भी दृष्टिकोण यही है कि ‘‘जब भी वह विदेश में कोई ऐसा काम देखते हैं, जैसे नदी की सफाई या स्टेशन का निर्माण या नयी तकनीक को अपनाना, तो वह उन सर्वोत्तम तरीकों को भारत में भी लाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में भाजपा नेताओं के घरों को निशाना बना रहे प्रदर्शनकारी, सेना से हुई मुठभेड़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 17 जून 2023। मणिपुर में हिंसा की घटनाएं लगातार जारी हैं। शुक्रवार रात को यहां विद्रोहियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि झड़प के दौरान भीड़ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं