मणिपुर में भाजपा नेताओं के घरों को निशाना बना रहे प्रदर्शनकारी, सेना से हुई मुठभेड़

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 17 जून 2023। मणिपुर में हिंसा की घटनाएं लगातार जारी हैं। शुक्रवार रात को यहां विद्रोहियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि झड़प के दौरान भीड़ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के घरों को भी जलाने की कोशिश की गई।  मणिपुर के विष्णुपुर जिले के क्वाकटा और चुराचांदपुर जिले के कंगवई से पूरी रात गोलीबारी की खबर सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी इंफाल के इरिंगबाग पुलिस थाने में लूट और विधायक बिस्वजीत के घर में भी आग लगाने की कोशिश की गई। 

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सेना, असम राइफल्स और मणिपुर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने इंफाल में आधी रात तक संयुक्त मार्च निकाला। उन्होंने बताया कि लगभग एक हजार की भीड़ ने महल परिसर के पास स्थित इमारतों में आग लगाने की कोशिश की थी। भीड़ को शांत करने के लिए आरएएफ ने आंसू गैस के गोले दागे और रबड़ की गोलियां भी चलाई। आधीरात को प्रदर्शनकारियों ने शिंजेमई में भाजपा दफ्तर का घेराव किया, लेकिन नुकसान पहुंचाने में नाकाम रहे। भीड़ ने भाजपा की महिला यूनिट की अध्यक्ष शारदा देवी के घर में भी तोड़फोड़ करने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। 

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय मंत्री आर के रंजन सिंह के घर पर भी हमला किया गया था। आईएएस के एक सेवानिवृत्त आदिवासी अधिकारी का शाही महल के पास स्थित गोदाम शुक्रवार को पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया।  शुक्रवार की शाम भीड़ आरएएफ कर्मियों से भी भिड़ गई इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वांगखेई, पोरोमपत और थंगापत में सड़कों पर टायर, लकड़ी और कचरा भी जलाया, जिससे यातायात काफी ज्यादा प्रभावित हुआ। 

Leave a Reply

Next Post

नेहरू म्यूजियम का नाम बदलने पर भड़के संजय राउत, कहा- इतिहास को मिटाना चाहती है मोदी सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 जून 2023। नई दिल्ली में स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी अब प्रधानमंत्री म्यूजियम के नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब राजनीति का सियासी माहौल काफी गर्म हो गया है। कांग्रेस के बाद अब शिवसेना (यूबीटी) ने […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग