इंफाल में कल रात फिर भड़की हिंसा, आज सुबह स्थिति काफी हद तक शांत; तनाव के बीच कर्फ्यू में दी गई ढील

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 29 सितम्बर 2023। मणिपुर की इंफाल घाटी में गुरुवार रात एक बार फिर हिंसा भड़क गई। यहां मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के खाली पैतृक आवास पर हमला करने का प्रयास किया गया। साथ ही रात भर हिंसक झड़पें चलीं। हालांकि, शुक्रवार सुबह स्थिति काफी हद तक शांत रही, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। वहीं, अधिकारियों ने लोगों को आवश्यक वस्तुएं और दवाएं खरीदने के लिए कर्फ्यू में ढील देने का आदेश दिया। बता दें, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में सुबह पांच बजे से रात 5 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। हालांकि, यह छूट किसी भी सभा या बड़े पैमाने पर लोगों की आवाजाही या धरना प्रदर्शन पर लागू नहीं होगी।

आंसू गैसे के छोड़े गोले

इंफाल घाटी में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल मौजूद हैं। इसके बावजूद भीड़ ने गुरुवार रात मुख्यमंत्री के खाली पैतृक आवास पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उपद्रवियों को वहां से हटा दिया। अधिकारी ने बताया कि इंफाल के हेंगांग इलाके में मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पर हमला करने का प्रयास किया गया। हालांकि, सुरक्षा बलों ने भीड़ को घर से करीब 100-150 मीटर की दूरी पर रोक दिया।

रात भर हुईं झड़पें

सूत्रों ने बताया कि इंफाल में विभिन्न स्थानों पर गुरुवार रात सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं। इसमें कई लोग घायल हो गए। दरअसल, इंफाल पूर्व के हट्टा मिनुथोंग में दो छात्रों की हत्या के लिए न्याय की मांग को लेकर निकाली गई रैली उस समय हिंसक हो गई जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना में कई लोग घायल हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

इंफाल के चेकोन में गुरुवार देर रात भीड़ ने एक घर में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने बाद में आग पर काबू पा लिया। वहीं, वांगखेई, खुरई और कोंगबा में प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और सुरक्षा बलों को रोकने के लिए लोहे के पाइपों से सड़कों को अवरुद्ध कर दिया।

Leave a Reply

Next Post

 बलूचिस्तान में मस्जिद के पास भीषण बम विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 70 घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बलूचिस्तान 29 सितम्बर 2023। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद के पास एक शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ। इसमें कम से कम 13 लोग मारे गए और 70 अन्य घायल हो गए। विस्फोट उस वक्त हुआ, जब पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन का […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण