महाराष्ट्र: नितिन गडकरी बोले- ड्रोन के इस्तेमाल से कृषि क्षेत्र में पैदा हो सकते हैं 50 लाख रोजगार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 28 दिसंबर 2021। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हमेशा नए-नए आइडिया के बारे में बात करते रहते हैं। इस कड़ी में उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में ड्रोन के इस्तेमाल से ग्रामीण क्षेत्रों में 50 लाख रोजगार पैदा हो सकते हैं। गडकरी नागपुर में एग्रोविजन  प्रदर्शनी के समापन समारोह में उपस्थित किसानों और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए अपनी बात रख रहे थे। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि उन्होंने अपने दो कैबिनेट सहयोगियों से कृषि क्षेत्र में ड्रोन प्रौद्योगिकी के उपयोग पर नीति का मसौदा तैयार करने की जरूरत पर चर्चा की है। उन्होंने किसानों से कहा कि  उन्होंने अपने खेत में ड्रोन का उपयोग शुरू कर दिया है और कीटनाशकों के मशीनीकृत छिड़काव में कटौती की है।

ड्रोन कृषि और एमएसएमई से संबंधित है

नितिन गडकरी ने कृषि क्षेत्र में विभिन्न अवसरों के बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे के साथ कृषि क्षेत्र में ड्रोन के उपयोग पर नीति तैयार करने पर काम करने के लिए चर्चा की है। ड्रोन कृषि और एमएसएमई से संबंधित है और ड्रोन अकेले एक वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 50 लाख रोजगार पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा, इससे किसानों को भी लाभ होगा। गडकरी से पहले केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने सोमवार को प्रदर्शनी का दौरा किया था। जबकि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 24 दिसंबर को चार दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे।

रोजगार की बड़ी संभावनाएं खुलेंगी

कार्यक्रम में आगे बोलते हुए गडकरी ने कहा कि लिथियम-आयन बैटरी से चलने वाले ड्रोन की कीमत करीब छह लाख रुपये होगी, जबकि एथेनॉल ईंधन से चलने पर इस मानव रहित हवाई वाहन की कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये होगी जो काफी सस्ता होगा। आगे कहा कि ड्रोन से कीटनाशकों के छिड़काव के लिए उन्हें संचालित करने के लिए पायलट की आवश्यकता होगी और इससे रोजगार की बड़ी संभावनाएं खुलेंगी।

Leave a Reply

Next Post

दंगल टीवी के सीरियल "रक्षाबंधन" के कलाकारों से मिलने अमेरिका से आए फैंस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव /अनिल बेदाग़- मुंबई 29 दिसंबर 2021। दंगल टीवी के लोकप्रिय शो रक्षाबन्धन रसाल अपने भाई की ढाल का क्रेज फैन्स के बीच बढ़ता ही जा रहा है। यह सीरियल इंडिया के अलावा अमेरिका जैसे देशों में भी काफी पॉपुलर हो रहा है और “रक्षाबंधन” के […]

You May Like

इंदौर में हर जल स्रोत का बनेगा हेल्थ कार्ड....|....मलेरिया से दो छात्रों की मौत पर कांकेर में मचा हड़कंप....|....काफिला रुकवाकर बच्चों से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा....|....'राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र' बैगा समाज की बड़ी पहल....|....अतिक्रमण से रुकी जल निकासी....|....बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव, अनुराग बाजपेयी बने अध्यक्ष....|....अनुज शर्मा की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट सख्त....|....आयुष्मान योजना में न भ्रष्टाचार, न स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल, भ्रम फैला रही कांग्रेस : डॉ. मिश्रा....|....29 जुलाई को दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की समीक्षा बैठक....|....शहडोल में बिजली गिरने से 3 की मौत, 5 घायल