गोकुलधाम सोसायटी में जश्न खत्म और तनाव शुरू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 14 मार्च 2024। गोकुलधाम सोसाइटी के सदस्यों की ज़िंदगी सिक्कों के दो पहलू जैसी हैं, जिसके एक तरफ खुशी, एकता और उत्सव, तो दूसरी ओर, हमेशा परेशानियाँ और तनाव बने रहते हैं। हाल ही के एक एपिसोड में, पोपटलाल जो अपने जन्मदिन की पार्टी अकेले ही मानना चाहता था, उसे एक सरप्राइज़ दिया गया, जिसकी योजना किसी और ने नहीं बल्कि पोपटलाल के बॉस और उसकी पसंदीदा टप्पू सेना ने बनाई थी। एक डिलीवरी मैन अंजलि मेहता को पार्सल देने आया है लेकिन उस पार्सल पर उसका नाम नहीं लिखा है, जिससे भिड़े, पोपटलाल और अंजलि के मन में भी सवाल उठ रहे हैं। क्या गोकुलधाम सोसाइटी के सदस्यों को किसी नए स्कैम का सामना करना पड़ेगा या यह फिर से वही पुराना स्कैम जो वापस उनकेसिर मंडरा रहा है?  जानने के लिए देखते रहें तारक मेहता का उल्टा चश्मा।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिटकॉम में से एक है जो पहले 2008 में प्रसारित हुआ था और अब 3700 से अधिक एपिसोड के साथ अपने 15 वें वर्ष में है। अपने प्रमुख शो के अलावा, नीला फिल्म प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड इस शो को यूट्यूब पर मराठी में  ‘गुकुलधामची दुनियादारी’ और तेलुगू में ‘तारक मामा अयो रामा’ को स्ट्रीम करता है। सभी शो असित कुमार मोदी द्वारा लिखे और बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

रोमांटिक कॉमेडी पंजाबी फिल्म 'जट्ट नुउ चुडैल टाकरी' का मुंबई में होगा शानदार प्रीमियर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 14 मार्च 2024। सबसे बड़ी पंजाबी फिल्मों में से एक ‘जट नू चुडैल टाकरी’ के प्रीमियर का एलान हो गया है, जिसमें अभिनेता-निर्माता सरगुन मेहता के साथ पंजाबी स्टार गिप्पी ग्रेवाल भी होंगे। चूंकि यह घोषणा बड़ी है, यह सरगुन की वापसी […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां